

BY: एजेंसी
मुंबई: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद को आधिकारिक तौर पर मिसेज सिंह कर लिया है। दिल्ली के एक गुरुद्वारे में नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्तूबर को शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त व रिश्तेदार मौजूद थे और सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। शादी के बाद दूल्हा दुल्हन की तस्वीरें सामने आईं थीं। हालांकि आधिकारिक तौर पर उन्होंने अब जाकर फैंस के साथ तस्वीरें साझा की हैं। शादी में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तस्वीरों में आप देखेंगे कि दोनों ने आउटफिट्स एक ही कलर के पहने हैं। नेहा ने जहां लहंगा लाइट पिंक कलर का पहना है वहीं रोहनप्रीत ने शेरवानी उनके ही मैचिंग की पहनी हुई है। एक दूसरे के साथ दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।