Tuesday, May 17, 2022
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय साइबर पुलिस थाना से साइबर अपराधों की जांच में आएगी तेजी – भूपेश बघेल

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
October 2, 2020
in छत्तीसगढ़
राज्य स्तरीय साइबर पुलिस थाना से साइबर अपराधों की जांच में आएगी तेजी – भूपेश बघेल
Share on WhatsappShare on Facebook
  • मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में राज्य साइबर पुलिस थाना का किया शुभारंभ

रायपुर: मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से आज पुलिस मुख्यालय में स्थापित राज्य साइबर पुलिस थाना का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर पुलिस विभाग को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में होने वाले साइबर अपराधों के नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग की यह अच्छी पहल है। इससे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों को तेजी से सुलझाने में सहायता मिलेगी। साथ ही यहां से अन्य पुलिस थानों को भी साइबर अपराधों के अनुसंधान में जरूरी मार्गदर्शन एवं तकनीकी मदद मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से राज्य साइबर पुलिस थाना का मुआयना भी किया। उनके साथ ऑनलाइन शुभारंभ कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्यमंत्री एवं गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, विशेष पुलिस महानिदेशक आर.के. विज और चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर बिश्नोई भी मौजूद थे। वहीं पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस से पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

खबरें और भी

भानुप्रताप को गुरुर, राकेश ठाकुर को गुंडरदेही, कैलाश को डौंडी थाना प्रभारी और धरम भुआर्य को कंवर चौकी प्रभारी का जिम्मा, SP ने जारी किया आदेश…. देखें 👇🏻

भारतीय जनता पार्टी का गरियाबंद मे जेल भरो आंदोलन…

नकल से लेकर नामांतरण और बंटवारे के दाम तय, भ्रष्ट पटवारी जमकर कांट रहे है चांदी, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी है पटवारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय का यह साइबर थाना लोगों को साइबर अपराधों के प्रति लगातार जागरूक करे, जिससे कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से घटने वाले अपराध एवं वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार न हो सकें। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, विकासखंड एवं पंचायत स्तर तक जाकर नागरिकों को जागरूक करने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराधों में तकनीक का इस्तेमाल और डॉटा चोरी लगातार बढ़ रही है। इनकी रोकथाम के लिए पुलिस को भी तकनीकी रूप से दक्ष होना होगा। उन्होंने पुलिस बल को इसके लिए जरूरी तकनीकी प्रशिक्षण और उपकरण भी उपलब्ध कराने कहा।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम में कहा कि रोजमर्रा के जीवन में इंटरनेट और तकनीक का उपयोग बढ़ रहा है। इसने जहां लोगों को कई सुविधाएं दी हैं, वहीं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा इसके दुरुपयोग से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। तकनीक में सेंध लगाकर और भय दोहन कर अपराधी नए-नए किस्म के अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। जांच की अत्याधुनिक सुविधाओं और तकनीक से ही इन पर अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस विभाग अपराधों के अनुसंधान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार नई तकनीकों को अपना रहा है। उन्होंने गृह विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से पूरी व्यवस्था और तैयारी रखें। श्री साहू ने बताया कि मैदानी थानों और राज्य साइबर पुलिस थाना के बीच बेहतर समन्वय और मार्गदर्शन के लिए सभी पुलिस रेंज मुख्यालयों में भी इस तरह के साइबर पुलिस थानों की स्थापना की जाएगी।

विशेष पुलिस महानिदेशक आर.के. विज ने कार्यक्रम में बताया कि राज्य साइबर पुलिस थाना में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (यथा संशोधित)-2000 के अंतर्गत बड़े मामलों को पंजीबद्ध कर उनकी विवेचना की जाएगी। शेष साइबर प्रकरण पूर्वानुसार सामान्य थानों में पंजीबद्ध किए जाते रहेंगे। महत्त्वपूर्ण प्रकरणों की विवेचना के साथ ही यह थाना न केवल सभी जिला इकाईयों को सूचना-प्रौद्योगिकी से जुड़े मामलों पर मार्गदर्शन देगा, बल्कि केन्द्र सरकार के साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न पोर्टल्स और अंतरराज्यीय मामलों में समन्वय संबंधित कार्यों को भी अंजाम देगा। राज्य साइबर पुलिस थाना में उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को विवेचना अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सबूतों (Electronic Evidences) की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय में लैब भी स्थापित किया गया है। राज्य साइबर पुलिस थाना के शुभारंभ कार्यक्रम में सभी पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय के विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी एवं अनेक जिलों के पुलिस अधीक्षक भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से शामिल हुए।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

Next Post

भाजपा ने मनाया गांधी व लाल बहादुर जन्म जयंती

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

भानुप्रताप को गुरुर, राकेश ठाकुर को गुंडरदेही, कैलाश को डौंडी थाना प्रभारी और धरम भुआर्य को कंवर चौकी प्रभारी का जिम्मा, SP ने जारी किया आदेश…. देखें 👇🏻
छत्तीसगढ़

by Niharika Shrivastava
May 16, 2022
भारतीय जनता पार्टी का गरियाबंद मे जेल भरो आंदोलन…
छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी का गरियाबंद मे जेल भरो आंदोलन…

by Niharika Shrivastava
May 16, 2022
नकल से लेकर नामांतरण और बंटवारे के दाम तय, भ्रष्ट पटवारी जमकर कांट रहे है चांदी, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी है पटवारी
छत्तीसगढ़

नकल से लेकर नामांतरण और बंटवारे के दाम तय, भ्रष्ट पटवारी जमकर कांट रहे है चांदी, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी है पटवारी

by Niharika Shrivastava
May 16, 2022
BJP का जेल भरो आंदोलन: पुलिस बैरिकेटिंग तोड़ कलेक्टोरेट घेराव करने जा रहे भाजपाईयों को पुलिस ने पकड़ा, हुई झूमाझटकी, महिला कांस्टेबल के हाथों में भी आई चोट, सिर्फ 364 भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी….. देखें वीडियों-

मूकबधिर एवन्ती ने मजबूत इरादों से लिखी अपनी तकदीर
छत्तीसगढ़

मूकबधिर एवन्ती ने मजबूत इरादों से लिखी अपनी तकदीर

by Niharika Shrivastava
May 16, 2022
Next Post
भाजपा ने मनाया गांधी व लाल बहादुर जन्म जयंती

भाजपा ने मनाया गांधी व लाल बहादुर जन्म जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर कलेक्टर महोबे ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

व्हाट्सअप साक्षात्कार: व्यंग्य पुरोधाओ के सवाल , व्यंग्यकार के जबाब, विवेक रंजन श्रीवास्तव से बातचीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Niharika Shrivastav

Mob No. - 7000986092

Email id - ghumtidunia@gmail.com

Address - Shriram Nagar , Phase 01, Street 6, Raipur (C.G.) Pin - 492001

ये भी पढ़ें

समन्वय बनाकर किसानों के हितों के लिए निरंतर अच्छा कार्य करें: डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

January 28, 2021
सांसद संतोष पांडे प्रकाशपुर में मानस महोत्सव में शामिल हुए

February 26, 2021

कैटेगरी

खबरें और भी

भानुप्रताप को गुरुर, राकेश ठाकुर को गुंडरदेही, कैलाश को डौंडी थाना प्रभारी और धरम भुआर्य को कंवर चौकी प्रभारी का जिम्मा, SP ने जारी किया आदेश…. देखें 👇🏻
छत्तीसगढ़

भानुप्रताप को गुरुर, राकेश ठाकुर को गुंडरदेही, कैलाश को डौंडी थाना प्रभारी और धरम भुआर्य को कंवर चौकी प्रभारी का जिम्मा, SP ने जारी किया आदेश…. देखें 👇🏻

May 16, 2022
भारतीय जनता पार्टी का गरियाबंद मे जेल भरो आंदोलन…
छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी का गरियाबंद मे जेल भरो आंदोलन…

May 16, 2022
नकल से लेकर नामांतरण और बंटवारे के दाम तय, भ्रष्ट पटवारी जमकर कांट रहे है चांदी, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी है पटवारी
छत्तीसगढ़

नकल से लेकर नामांतरण और बंटवारे के दाम तय, भ्रष्ट पटवारी जमकर कांट रहे है चांदी, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी है पटवारी

May 16, 2022
BJP का जेल भरो आंदोलन: पुलिस बैरिकेटिंग तोड़ कलेक्टोरेट घेराव करने जा रहे भाजपाईयों को पुलिस ने पकड़ा, हुई झूमाझटकी, महिला कांस्टेबल के हाथों में भी आई चोट, सिर्फ 364 भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी….. देखें वीडियों-
छत्तीसगढ़

BJP का जेल भरो आंदोलन: पुलिस बैरिकेटिंग तोड़ कलेक्टोरेट घेराव करने जा रहे भाजपाईयों को पुलिस ने पकड़ा, हुई झूमाझटकी, महिला कांस्टेबल के हाथों में भी आई चोट, सिर्फ 364 भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी….. देखें वीडियों-

May 16, 2022
मूकबधिर एवन्ती ने मजबूत इरादों से लिखी अपनी तकदीर
छत्तीसगढ़

मूकबधिर एवन्ती ने मजबूत इरादों से लिखी अपनी तकदीर

May 16, 2022
IPL 2022: रियान पराग की इस हरकत से फैन्स नाराज, बोले- इसे IPL से बाहर करो
खेल

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia