Wednesday, July 6, 2022
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home खेल

India vs Japan Asia Cup 2022: एशिया कप हॉकी में टीम इंडिया का धमाल, जापान को 2-1 से दी मात

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
May 28, 2022
in खेल, मुख्य समाचार
India vs Japan Asia Cup 2022: एशिया कप हॉकी में टीम इंडिया का धमाल, जापान को 2-1 से दी मात
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित

PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी

नई दिल्ली: डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को जापान को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान से पूल स्टेज में मिली 2-5 की हार का बदला भी ले लिया है। भारत के लिए मंजीत ने आठवें और पवन राजभर ने 34वें मिनट में गोल दागे। जापान के लिए एकमात्र गोल 18वें मिनट में नेवा टाकुमा ने किया।

इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तीन अंकों के साथ सुपर 4 में टॉप पर पहुंच गई है। ग्रुप 4 में पहला मैच मलेशिया और साउथ कोरिया के बीच खेला गया, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था। सुपर 4 में जापान के बाद भारत को अब रविवार को मलेशिया से और फिर मंगलवार को साउथ कोरिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना है।

भारत ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और पहले ही क्वार्टर में मंजीत के बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली। मंजीत ने यह गोल मैच के आठवें मिनट में दागा। इसके पांच मिनट बाद ही भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। मैच का यह पीासी मनिंदर सिंह ने जीता। हालांकि नीलम सिंह इस पीसी को गोल में तब्दील नहीं कर पाए। मंजीत के गोल की बदौलत पहले क्वार्टर में स्कोर 1-0 से भारत के पक्ष में रहा।

हालांकि भारत की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह पाई और जापान ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके मुकाबले में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। जापान के लिए यह गोल नेवा ने किया। दूसरे क्वार्टर में जापान को एक के बाद एक तीन पीसी हासिल हुई। हालांकि जापान की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी और भारत ने फिर से काउंटर अटैक शुरू कर दिया। दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने से तीन मिनट पहले ही मनिंदर सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। और फिर अगले दो दो मिनट तक भारत को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि जापान की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी और पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।

भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में जबर्दस्त काउंटर अटैक के साथ शुरुआत की और पवन राजभर के खूबसूरत गोल के सहारे 34वें मिनट में 2-1 की लीड ले ली। इसके कुछ देर बाद ही जापान को एक बार फिर से पेनल्टी कार्नर मिल गया। लेकिन वे भारतीय रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाए।जापान का यह पांचवां पेनल्टी कार्नर था, लेकिन वे एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर पाई। इसके बाद भारत ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए तीसरे क्वार्टर की समाप्ति की।

चौथे और अंतिम क्वार्टर में कार्ती सेल्वम चोटिल हो गए और उन्हें डगआउट में लौटना पड़ा। 50वें मिनट में जापान ने एक बेहतरीन मूव बनाया, लेकिन भारतीय टीम ने अपनी मजबूत डिफेंस के चलते गोल नहीं होने दिया। अंतिम मिनटों में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया, लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। भारतीय टीम ने इसके बाद बॉल पजेशन पर अपना कंट्रोल रखते हुए मुकाबले को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

इससे पहले, भारत को सुपर 4 में जगह बनाने के लिए इंडोनेशिया को 15-0 से हराना था, चुनौती बड़ी थी और मुश्किल भी लेकिन भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर एशिया कप के सुपर 4 में जगह बनाई और पाकिस्तान को टूर्नामेंट तथा 2023 वर्ल्ड कप से भी बाहर कर दिया। ग्रुप A से भारत और जापान ने जबकि ग्रुप B से मलेशिया और साउथ कोरिया ने सुपर 4 में जगह बनाई थी।

Previous Post

Lal Singh Chaddha: ट्रेलर रिलीज से पहले हिंदू संगठन ने जलाए आमिर खान के पोस्टर

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम राज्यपाल के हाथों सम्मानित

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित
देश-विदेश

बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा
देश-विदेश

PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी

by Niharika Shrivastava
July 3, 2022
Ind Vs Eng: कैप्टन जसप्रीत बुमराह ने मचाई तबाही, स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में ठोके 35 रन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
खेल

Ind Vs Eng: कैप्टन जसप्रीत बुमराह ने मचाई तबाही, स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में ठोके 35 रन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

by Niharika Shrivastava
July 2, 2022
उदयपुर टेलर मर्डर : वकीलों समेत उग्र भीड़ ने जयपुर कोर्ट में हत्यारोपियों पर किया हमला
देश-विदेश

उदयपुर टेलर मर्डर : वकीलों समेत उग्र भीड़ ने जयपुर कोर्ट में हत्यारोपियों पर किया हमला

by Niharika Shrivastava
July 2, 2022
Next Post
वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम राज्यपाल के हाथों सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम राज्यपाल के हाथों सम्मानित

नेपाल: 4 भारतीयों सहित 22 यात्रियों को ले जा रही नेपाल की फ्लाइट लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

नेपाल: 4 भारतीयों सहित 22 यात्रियों को ले जा रही नेपाल की फ्लाइट लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

आधार कार्ड को लेकर केंद्र की नई एडवाइजरी, फोटोकॉपी साझा करते वक्त रखें इस बात का ध्यान

आधार कार्ड को लेकर केंद्र की नई एडवाइजरी, फोटोकॉपी साझा करते वक्त रखें इस बात का ध्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Niharika Shrivastav

Mob No. - 7000986092

Email id - ghumtidunia@gmail.com

Address - Shriram Nagar , Phase 01, Street 6, Raipur (C.G.) Pin - 492001

ये भी पढ़ें

श्री राम मंदिर निर्माण हेतु पहले एकत्रित चंदे के हजारों करोड़ किसके पास है : शैलेश नितिन त्रिवेदी

श्री राम मंदिर निर्माण हेतु पहले एकत्रित चंदे के हजारों करोड़ किसके पास है : शैलेश नितिन त्रिवेदी

January 15, 2021
देवभूमि से मातृभूमि लौटे यात्रियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा इतनी त्वरित सहायता से बड़ी आपदा से बचे….

देवभूमि से मातृभूमि लौटे यात्रियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा इतनी त्वरित सहायता से बड़ी आपदा से बचे….

October 23, 2021

कैटेगरी

खबरें और भी

आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा
मनोरंजन

आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा

July 6, 2022
एक और बड़ी सरकारी कंपनी रतन टाटा के हाथों बिकी, बदल गई किस्मत, खुलने को तैयार 2 साल बाद
व्यापार

एक और बड़ी सरकारी कंपनी रतन टाटा के हाथों बिकी, बदल गई किस्मत, खुलने को तैयार 2 साल बाद

July 6, 2022
बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित
देश-विदेश

बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित

July 6, 2022
PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा
देश-विदेश

PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

July 6, 2022
भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां
छत्तीसगढ़

भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां

July 6, 2022
आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत
छत्तीसगढ़

आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत

July 6, 2022

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia