Wednesday, July 6, 2022
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

अमेरिकाः ताबड़तोड़ फायरिंग से न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में कोहराम, 10 लोगों की मौत

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
May 15, 2022
in देश-विदेश, मुख्य समाचार
अमेरिकाः ताबड़तोड़ फायरिंग से न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में कोहराम, 10 लोगों की मौत
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित

PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी

एजेंसी

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के बफेलो इलाके के एक सुपर मार्केट में शनिवार को फायरिंग हुई, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गोलीबारी में 3 लोग घायल हैं। मरने वालों में एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। घटना शनिवार दोपहर को 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार की रात 12 बजे) हुई। जिन 13 लोगों को गोली मारी गई है, उनमें से 11 अश्वेत हैं।
जिस इलाके में यह घटना हुई, वह भी एक अश्वेत बहुल इलाका है। पुलिस नस्लीय हमले के एंगल से भी जांच कर रही है। हमले के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जीन पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को फायरिंग और उसके बाद की जांच के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।
बफेलो पुलिस के मुताबिक, टॉप्स सुपरमार्केट के ग्रॉसरी स्टोर में यह गोलीबारी हुई। हमलावर की पहचान 18 साल के पेटन एस गेंड्रोन के तौर पर हुई है। वह हमले के लिए मिलिट्री स्टाइल गियर्स के साथ सुपरमार्केट में घुसा था। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट भी पहन रखा था। हमलावर ने अपने हेलमेट पर लगे कैमरे से हमले की लाइव स्ट्रीमिंग भी की। हालांकि, उसके फुटेज फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
हमले के दौरान सुपर मार्केट में मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि हमलावर की उम्र करीब 18- 20 साल रही होगी। वह एक श्वेत था और उसने मिलिट्री स्टाइल के कपड़े और काला हेलमेट पहना हुआ था। गोलीबारी के बाद वह अपनी ठुड्डी के सहारे बंदूक लगाकर खड़ा था। बफेलो पुलिस के दो पुलिसकर्मियों ने उससे बात की और उसने राइफल फेंक कर सरेंडर कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदूकधारी सुपरमार्केट के सामने अपनी गाड़ी खड़ी करता है। उसके बगल वाली सीट पर राइफल रखा हुआ है। उसने पार्किंग से निकल रहे लोगों पर हमला कर दिया।
बफेलो शहर के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, गेंड्रोन ने शुरुआत में स्टोर के बाहर 4 लोगों को गोली मारी, जिनमें से 3 की मौत हो गई। स्टोर के अंदर एक सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावर पर कई गोलियां चलाईं लेकिन बुलेट प्रूफ की वजह से हमलावर बच गया और उसने सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी। सिक्योरिटी गार्ड एक रिटायर पुलिसकर्मी था।
अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) शनिवार शाम से ही आरोपी से पूछताछ कर रही है। ऑफिसर्स को शक है कि यह शूटिंग नस्लीय तौर पर उकसावे से प्रेरित थी। FBI के बफेलो फील्ड ऑफिस के इनचार्ज स्टीफन बेलोंगिया ने कहा – हम इस घटना की जांच हेट क्राइम और नस्लीय उकसावे से प्रेरित चरमपंथ के मामले के तौर कर रहे हैं।
टॉप्स फ्रेंचाइजी ने कहा- हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने स्थानीय अधिकारियों को मदद की पेशकश की है। होचुल ने कहा है कि वह बफेलो में हुए गोलीबारी की घटना की निगरानी कर रही हैं। वहीं, टॉप्स फ्रेंचाइजी ने भी घटना पर दुख जताया है। टॉप्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है.

Previous Post

छत्तीसगढ़ भिलाई निवासी जनसेवक आफताब आलम को अन्तर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस पर मिला एक और सम्मान

Next Post

लोकतंत्र की रक्षा हेतु 16 को भाजपा का जेल भरो आंदोलन

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित
देश-विदेश

बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा
देश-विदेश

PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी

by Niharika Shrivastava
July 3, 2022
Ind Vs Eng: कैप्टन जसप्रीत बुमराह ने मचाई तबाही, स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में ठोके 35 रन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
खेल

Ind Vs Eng: कैप्टन जसप्रीत बुमराह ने मचाई तबाही, स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में ठोके 35 रन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

by Niharika Shrivastava
July 2, 2022
उदयपुर टेलर मर्डर : वकीलों समेत उग्र भीड़ ने जयपुर कोर्ट में हत्यारोपियों पर किया हमला
देश-विदेश

उदयपुर टेलर मर्डर : वकीलों समेत उग्र भीड़ ने जयपुर कोर्ट में हत्यारोपियों पर किया हमला

by Niharika Shrivastava
July 2, 2022
Next Post
लोकतंत्र की रक्षा हेतु 16 को भाजपा का जेल भरो आंदोलन

लोकतंत्र की रक्षा हेतु 16 को भाजपा का जेल भरो आंदोलन

समाज की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी है : मोहम्मद अकबर

समाज की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी है : मोहम्मद अकबर

यूथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मैदान में उतरे कमलेश

यूथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मैदान में उतरे कमलेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Niharika Shrivastav

Mob No. - 7000986092

Email id - ghumtidunia@gmail.com

Address - Shriram Nagar , Phase 01, Street 6, Raipur (C.G.) Pin - 492001

ये भी पढ़ें

BCCI पर हरभजन का बड़ा आरोप, धोनी को लेकर भी कही बड़ी बात… !

BCCI पर हरभजन का बड़ा आरोप, धोनी को लेकर भी कही बड़ी बात… !

January 31, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा, ‘वो कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 फिर लाएंगे’

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा, ‘वो कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 फिर लाएंगे’

October 23, 2020

कैटेगरी

खबरें और भी

टीम इंडिया से मिटा नामोनिशान इन 3 बड़े खिलाड़ियों का, अब आखिरी रास्ता संन्यास लेना ही
खेल

टीम इंडिया से मिटा नामोनिशान इन 3 बड़े खिलाड़ियों का, अब आखिरी रास्ता संन्यास लेना ही

July 6, 2022
आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा
मनोरंजन

आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा

July 6, 2022
एक और बड़ी सरकारी कंपनी रतन टाटा के हाथों बिकी, बदल गई किस्मत, खुलने को तैयार 2 साल बाद
व्यापार

एक और बड़ी सरकारी कंपनी रतन टाटा के हाथों बिकी, बदल गई किस्मत, खुलने को तैयार 2 साल बाद

July 6, 2022
बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित
देश-विदेश

बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित

July 6, 2022
PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा
देश-विदेश

PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

July 6, 2022
भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां
छत्तीसगढ़

भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां

July 6, 2022

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia