मुंबई: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और बहन ख़ुशी कपूर फाइनली कोविड नेगेटिव हो चुकी हैं। कपूर सिस्टर्स इस साल की शुरुआत में ही कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, लेकिन अब उन्होंने इस वायरस को मात दे दिया है। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी और बहन खुशी की तबियत के बारे में जानकारी दी है।
एक्ट्रेस ने अपने नोट में लिखा, “हाय दोस्तों! मैंने और मेरी बहन ने 3 जनवरी को कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। हमने अब बीएमसी द्वारा सुझाए गए गाइडलाइन्स का पालन करते हुए आइसोलेशन के आवश्यक दिनों को पूरा कर लिया है और हम दोनों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। पहले दो दिन कठिन थे, और फिर उसके बाद हर दिन बेहतर होता गया। इस वायरस से खुद को बचाने का एकमात्र तरीका मास्क अप और टीकाकरण है! सभी का ख्याल रखें !!”
जान्हवी कपूर के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बेचैनी बढ़ गई। हाल ही में जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी, जिसमें उनके मुंह में थर्मामीटर था, जबकि दूसरे में वो बिस्तर पर लेटे हुए खुशी से लिपट गई थीं।
जान्हवी ने कैमरे की ओर देख मुस्कुराते हुए एक सेल्फी भी साझा की। इन फोटोज के जरिए जान्हवी ने फैंस को बताया कि कैसे उन्होंने अपने क्वारांटाइन को पालतू जानवरों के साथ, किताबों के साथ, और पेंटिंग कर बिताया। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया था, “साल का वो समय फिर से।”
पिछले महीने, जान्हवी के सौतेले भाई अर्जुन कपूर, सौतेली बहन अंशुला कपूर, चचेरी बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी ने भी कोविड -19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इनके अलावा करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, सुज़ैन खान, लता मंगेशकर, जॉन अब्राहम सहित कई अन्य हस्तियां वायरस की चपेट में आए है।