By: रवि भूतड़ा
बालोद: मौसम में हुए बदलाव के बाद जिले में सुबह से हो रही बारिश के चलते जिले के सभी 138 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी पूरी तरह बंद हो चुकी है। बेमौसम बारिश से फिर एक बार धान खरीदी प्रभावित हुई हैं।
पिछले बार हुई बारिश के बाद कई धान खरीदी केंद्रो में रखे धान भीगने की शिकायतें भी मिली थी। वही इस बीच आज सोमवार को कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बरसते पानी में जिले के कुसुमकसा एवं मेड़की धान खरीदी केंद्र में बेमौसम बारिश से धान के बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में पहुंचने के बाद समिति प्रबंधक व नोडल अधिकारियों को धान को सुरक्षित रखने और धान का सुरक्षित रख रखाव के कड़े निर्देश दिए।

वही कलेक्टर महोबे ने बताया की किसी भी केंद्र से धान भीगने के मामले सामने नही आये है। वही इस बार की जा रही धान खरीदी में अब तक किसानों से 70 प्रतिशत धान की खरीदी की जा चुकी है।

आने वाले दिनों में भी किसानों के धान को सुचारू रूप से खरीदने के लिए जिले के सभी समिति प्रबंधकों को एवं नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। लेकिन कही न कही फिर एक बार मौसम में बदलाव व बेमौसम बारिश प्रशासन के लिए एक चुनौती भी बनी हुई है।