By: रवि भूतड़ा
बालोद: जिले में हाल ही में मौसम में हुए बदलाव के बाद भले ही ठंडकता बढ़ी हो, लेकिन इस सर्द में राजनीतिक सरगर्मियां उफान पर है। लोग जहाँ ठिठुरते ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे है। वही दुसरीं तरफ राजनीतिक दलों के नेता लगातार अब आम सभा या कार्यकर्ताओ से मिलकर 2023 की चुनावी तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से बैठक कर रहे है।

बात की जाए वर्तमान में प्रदेश के सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार के नेताओ की तो बीते कुछ दिनों में कांग्रेस के जिला प्रभारी शाहिद खान बालोद जिले में पहुंचकर यहाँ के कार्यकर्ताओं से बैठक कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने व बूथ प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर साफ आदेश दे चुके है।

इनकी माने तो 2023 चुनाव को लेकर अब कार्यकर्ताओ से बैठक कर उन्हें चार्ज करने और फील्ड पर जाकर पार्टी के कामो का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दे चुके है। वही इस मामले में भाजपा विपक्ष में होने के बाद भले थोड़ा पीछे है। लेकिन गुरुवार को भाजपा के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की एकदिवसीय दौरे में कार्यकर्ताओं ने जिस तरह अपने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इससे कार्यकर्ताओं में जोश साफ देखने को मिला।

तो वही पूर्व सीएम डॉ. रमन ने निकाय चुनाव में मिली हार को सत्ता में काबिज कांग्रेस पर जन बल, धन बल और प्रशासन का उपयोग किये जाने का आरोप लगाया तो वही अगले चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित बताते नजर आए। वही भाजपा अब नए साल की शुरुआत से ही कार्यकर्ताओं को चार्ज करने प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने वाली है। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के कई नेता शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओ को चार्ज करेंगे।

गुंडरदेही विधानसभा के ईरागुड़ा में आगमन:
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का आगमन गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम ईरागुड़ा में आयोजित गुरु घासीदास जयंती में हुआ। इससे पहले जिले की शरहद से लेकर ग्राम ईरागुड़ा कार्यक्रम स्थल तक डॉ. रमन सिंह का कार्यकर्ताओं में जोशीला स्वागत किया। डॉ. रमन के आगमन पर जिले के भाजपाई चार्ज नज़र आये। वही गुंडरदेही विधानसभा के पूर्व विधायक राजेन्द्र राय ने जिस कदर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का स्वागत अपने पेट्रोल पंप पर किया वो देखते ही बन रही थी। श्री राय के पेट्रोल पंप हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से डॉ. रमन का जोरदार स्वागत किया। बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों, पटाखों अपने लोकप्रिय नेता का स्वागत किया गया। डॉ. रमन सिंह ने श्री राय के पेट्रोल पंप में 15 मिनट से अधिक समय बिताया और पार्टी से सम्बंधित व आने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह और सांसद मोहन मंडावी मौजूद रहे। अब भाजपा संगठन व जनमानस में यह चर्चा होने लगी है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आरके राय भाजपा की ओर से प्रबल दावेदार की रूप में देखे जा रहे हैं। आपको बता दे कि आरके राय जब कांग्रेस पार्टी की टिकट से चुनाव लड़े और विधायक बने थे, तब भी उन्होंने डॉ. रमन सिंह के साथ के हर कार्यक्रम व मंच को शेयर किया। उस समय विपक्ष का चेहरा होने में बावजूद भी भाजपा के हर कार्यक्रम व मंच में नज़र आये है। डॉ. रमन सिंह ने भी कई दफा मंच से आरके राय की तारीफ की हैं। जिसकी वजह से ही गुरुवार को डॉ. रमन सिंह के आगमन के दौरान और आरके राय के पेट्रोल पम्प पर काफी समय बिताने व हुई राजनीतिक चर्चा को लेकर फिर एक बार आने वाले चुनाव में गुंडरदेही विधानसभा से उनकी दावेदारी साफ नजर आने लगी हैं। वही आरके राय ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का रुख भाजपा की तरफ हैं।