By: रवि भूतड़ा
बालोद: मौसम के अचानक करवट बदलने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। बीती रात से गरज के साथ लगातार बारिश शुरू हैं। जिसका असर धान खरीदी पड़ा हैं।
केंद्रों में पानी भरने, जमीन गीली व नरम होने की वजह से खरीदी बंद हो सकती है। साथ ही खरीदी केंद्रों में मौजूद 25 लाख क्विंटल से अधिक धान पर संकट के बादल छाए गए हैं।

हालांकि सीसीबी नोडल पर्याप्त कैप कवर होने और धान के सुरक्षित होने की बात कह रहे हैं। वही मौसम के3 बदले मिजाज को देखते हुए कलेक्टर ने खरीदी केंद्र में मौजूद धान को कैप कवर से व्यवस्थित ढकने व सुरक्षित रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।

जला मुख्यालय बालोद से लगे ग्राम औराभाठा में हजारों क्विंटल धान भीग गया हैं।जहां अब बारिश के बाद कर्मचारियों द्वारा कैप कव्हर ढंके जा रहे है। केंद्र में रखे अधिकांश धान के बोर भीग गए हैं। इतना ही नही बेमौसम हुई बारिश से ईंट भट्ठे संचालकों को भी भारी नुकसान हुआ हैं। खेतो में भी पानी भर गया हैं।