मुंबई: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को सात फेरे लेने के बाद अपने-अपने काम में बिजी हो गए हैं। बीते दिनों विक्की कौशल को अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए उड़ान भरते देखा गया। हालांकि, शादी के बाद कैटरीना कैफ संग विक्की का ये पहला क्रिसमस होने वाला है और इसे ध्यान रखते हुए एक्टर काम से ब्रेक लेकर घर लौट आए हैं।
विक्की कौशल का एक स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जिसे बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस क्लिप में विक्की मुंबई एयरपोर्ट से निकलते नजर आ रहे हैं।
बताते चलें कि, शादी के बाद ये कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का पहला फेस्टिवल है, ऐसे में विक्की सबकुछ छोड़ अपनी नई-नवेली दुल्हन के पास लौट आए हैं। इतना ही नहीं 25 दिसंबर को कपल दो त्यौहार साथ सेलिब्रेट करने वाला है। विक्की-कैटरीना के घर ‘क्रिसमस 2021’ के साथ ‘गुरु पर्व 2021’ की धूम देखने को मिलने वाली है।
विक्की कौशल के स्पॉटेड वीडियो की बात करें तो, एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद कूल नजर आएं। विक्की ने ब्लू, ग्रीन और व्हाइट शेड्स वाली हुडी के साथ ब्लू जींस पहना था। साथ ही ब्राउन कलर का लेदर बैग लिए मास्क लगाए नजर आए। बता दें कि, ये क्रिसमस कैटरीना कैफ के लिए भी बेहद खास है। हाल ही में जोड़ा शादी के बाद अपने नए घर पर शिफ्ट हुआ है। ऐसे में दोनों एक साथ पहली बार अपने नए घर पर क्रिसमस और गुरु पर्व एक साथ सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।