Tuesday, May 17, 2022
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बोले- किसानों को दाम, युवाओं को काम, महिलाओं का सम्मान, संस्कृति की पहचान और आदिवासियों के उत्थान के जरिए गढ़ रहे हैं नवा छत्तीसगढ़

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
December 24, 2021
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री बोले- किसानों को दाम, युवाओं को काम, महिलाओं का सम्मान, संस्कृति की पहचान और आदिवासियों के उत्थान के जरिए गढ़ रहे हैं नवा छत्तीसगढ़
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

भानुप्रताप को गुरुर, राकेश ठाकुर को गुंडरदेही, कैलाश को डौंडी थाना प्रभारी और धरम भुआर्य को कंवर चौकी प्रभारी का जिम्मा, SP ने जारी किया आदेश…. देखें 👇🏻

भारतीय जनता पार्टी का गरियाबंद मे जेल भरो आंदोलन…

नकल से लेकर नामांतरण और बंटवारे के दाम तय, भ्रष्ट पटवारी जमकर कांट रहे है चांदी, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी है पटवारी

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वसहायता समूहों को किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ‘स्पीकआउट छत्तीसगढ़-2021’ कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को पूर्ण सम्मान और स्थानीय संस्कृति को नई पहचान देकर तथा आदिवासियों का उत्थान कर हम नवा छत्तीसगढ़ गढ़ रहे हैं। ‘ग्राम स्वराज’ के स्वप्नद्रष्टा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना की शुरूआत की गई है। लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए किसानों की कर्जमाफी, अच्छी कीमत पर फसलों की खरीदी, वनोपजों की खरीदी और उनके मूल्य संवर्धन (Value Addition) के लिए प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना जैसे कई काम किए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर में ‘आउटलुक ग्रुप’ द्वारा आयोजित ‘स्पीकआउट छत्तीसगढ़-2021’ को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वसहायता समूहों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि जिन समाजों ने महिलाओं की अनदेखी, उपेक्षा और उन्हें घर की चहारदीवारी में बंद करने का प्रयास किया है, उन्हें पराभव का मुख देखना पड़ा है। पुराने समय में महिलाओं को शिक्षा और रोजगार से दूर रखा गया। उन्हें चहारदीवारी में बंद कर उपभोग की वस्तु बना दी गई। देश की आजादी के समय महिलाओं को संपत्ति रखने तक का अधिकार नहीं था। देश का संविधान बनने के बाद राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और संवैधानिक तौर पर महिलाओं के उत्थान के काम हुए, पर अनेक कोशिशों के बाद भी ‘आधी आबादी’ को पूरा हक नहीं मिल पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गतिमान बनाए रखने के लिए स्वसहायता समूहों की महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं। वे घर के काम-काज निपटाने के साथ ही स्वरोजगार कर परिवार की आय बढ़ा रही हैं। महिला समूहों द्वारा निर्मित अनेक उत्पादों की अच्छी मांग है। गौठानों में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन के साथ ही महिलाएं बड़े पैमाने पर वर्मी कंपोस्ट बनाने का काम कर रही हैं। प्रदेश की 70 हजार महिलाएं इस काम में लगी हुई हैं। डीएपी खाद की कमी होने पर गौठानों में निर्मित वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट ने इसका अच्छा विकल्प दिया है। बहुत से किसानों ने अपने खेतों में इसका उपयोग किया है। इसने छत्तीसगढ़ को जैविक राज्य (Organic State) बनने की दिशा में अग्रसर किया है।

श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में गौपालन को अर्थ से जोड़ा जा रहा है। गौठान के रूप में प्रदेश भर में एक लाख एकड़ से अधिक जमीन संरक्षित की गई है। पशुपालकों से गोबर की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोबर अब केवल लिपने के काम नहीं आ रहा है। इससे अब दीवारों की पुताई भी होगी। गोबर से पेंट बनाने के लिए एमओयू किया गया है। गौठानों में इससे बिजली बनाने का भी काम चल रहा है। स्वसहायता समूहों की महिलाएं गोबर के अनेक उत्पाद बनाकर कमाई कर रही हैं
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि किसी भी काम में महिलाओं का साथ सफलता की गारंटी होती है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान प्रदेश की 70 हजार मितानिनों ने इस पर नियंत्रण पाने में बड़ी भूमिका निभाई। कोरोना के लक्षण दिखने पर मितानिनों ने तत्काल लोगों को दवाईयां उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता दीदियों के योगदान से छत्तीसगढ़ पिछले तीन वर्षों से देश के स्वच्छतम राज्यों में शुमार है। श्री बघेल ने कहा कि मैं प्रदेश की महिलाओं को सलाम करता हूं जो हमारा मान-सम्मान बढ़ा रही हैं। वे अपनी उपलब्धियों से प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्वसहायता समूहों के काम को आगे बढ़ाने के लिए हर जिले में काम हो रहा है। प्रदेश की सभी 169 नगरीय निकायों में साफ-सफाई के लिए स्वच्छता दीदी अच्छा काम कर रही हैं। यहां के स्वच्छता दीदियों को सर्वाधिक मानदेय मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ में अनुकरणीय काम हो रहा है। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा और आउटलुक ग्रुप के सीईओ इंद्रनील राय भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Tags: ‘आउटलुक ग्रुप’‘ग्राम स्वराज’‘स्पीकआउट छत्तीसगढ़-2021’Chief Minister Bhupesh BaghelOrganic State
Previous Post

उत्कृष्ट काम करने वाली स्वसहायता समूहों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Next Post

ओमिक्रॉन : एमपी और यूपी के बाद अब हरियाणा में नाइट कर्फ्यू, गुजरात में भी सख्ती

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

भानुप्रताप को गुरुर, राकेश ठाकुर को गुंडरदेही, कैलाश को डौंडी थाना प्रभारी और धरम भुआर्य को कंवर चौकी प्रभारी का जिम्मा, SP ने जारी किया आदेश…. देखें 👇🏻
छत्तीसगढ़

भानुप्रताप को गुरुर, राकेश ठाकुर को गुंडरदेही, कैलाश को डौंडी थाना प्रभारी और धरम भुआर्य को कंवर चौकी प्रभारी का जिम्मा, SP ने जारी किया आदेश…. देखें 👇🏻

by Niharika Shrivastava
May 16, 2022
भारतीय जनता पार्टी का गरियाबंद मे जेल भरो आंदोलन…
छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी का गरियाबंद मे जेल भरो आंदोलन…

by Niharika Shrivastava
May 16, 2022
नकल से लेकर नामांतरण और बंटवारे के दाम तय, भ्रष्ट पटवारी जमकर कांट रहे है चांदी, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी है पटवारी
छत्तीसगढ़

नकल से लेकर नामांतरण और बंटवारे के दाम तय, भ्रष्ट पटवारी जमकर कांट रहे है चांदी, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी है पटवारी

by Niharika Shrivastava
May 16, 2022
BJP का जेल भरो आंदोलन: पुलिस बैरिकेटिंग तोड़ कलेक्टोरेट घेराव करने जा रहे भाजपाईयों को पुलिस ने पकड़ा, हुई झूमाझटकी, महिला कांस्टेबल के हाथों में भी आई चोट, सिर्फ 364 भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी….. देखें वीडियों-

मूकबधिर एवन्ती ने मजबूत इरादों से लिखी अपनी तकदीर
छत्तीसगढ़

मूकबधिर एवन्ती ने मजबूत इरादों से लिखी अपनी तकदीर

by Niharika Shrivastava
May 16, 2022
Next Post
ओमिक्रॉन : एमपी और यूपी के बाद अब हरियाणा में नाइट कर्फ्यू, गुजरात में भी सख्ती

ओमिक्रॉन : एमपी और यूपी के बाद अब हरियाणा में नाइट कर्फ्यू, गुजरात में भी सख्ती

बचत का आखिरी मौका! जनवरी में बढ़ जाएंगे हीरो की बाईक और स्कूटर के दाम

बचत का आखिरी मौका! जनवरी में बढ़ जाएंगे हीरो की बाईक और स्कूटर के दाम

ओमिक्रोन वेरिएंट से पीड़ित हैं करीना कपूर? जानें क्या बताया BMC ने रिपोर्ट के बाद…!

ओमिक्रोन वेरिएंट से पीड़ित हैं करीना कपूर? जानें क्या बताया BMC ने रिपोर्ट के बाद...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Niharika Shrivastav

Mob No. - 7000986092

Email id - ghumtidunia@gmail.com

Address - Shriram Nagar , Phase 01, Street 6, Raipur (C.G.) Pin - 492001

ये भी पढ़ें

रक्षा मंत्रालय में भारत की बड़ी डील BDL से हुआ 4960 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सौदा

रक्षा मंत्रालय में भारत की बड़ी डील BDL से हुआ 4960 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सौदा

March 19, 2021
मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का किया विमोचन

July 17, 2020

कैटेगरी

खबरें और भी

भानुप्रताप को गुरुर, राकेश ठाकुर को गुंडरदेही, कैलाश को डौंडी थाना प्रभारी और धरम भुआर्य को कंवर चौकी प्रभारी का जिम्मा, SP ने जारी किया आदेश…. देखें 👇🏻
छत्तीसगढ़

भानुप्रताप को गुरुर, राकेश ठाकुर को गुंडरदेही, कैलाश को डौंडी थाना प्रभारी और धरम भुआर्य को कंवर चौकी प्रभारी का जिम्मा, SP ने जारी किया आदेश…. देखें 👇🏻

May 16, 2022
भारतीय जनता पार्टी का गरियाबंद मे जेल भरो आंदोलन…
छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी का गरियाबंद मे जेल भरो आंदोलन…

May 16, 2022
नकल से लेकर नामांतरण और बंटवारे के दाम तय, भ्रष्ट पटवारी जमकर कांट रहे है चांदी, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी है पटवारी
छत्तीसगढ़

नकल से लेकर नामांतरण और बंटवारे के दाम तय, भ्रष्ट पटवारी जमकर कांट रहे है चांदी, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी है पटवारी

May 16, 2022
BJP का जेल भरो आंदोलन: पुलिस बैरिकेटिंग तोड़ कलेक्टोरेट घेराव करने जा रहे भाजपाईयों को पुलिस ने पकड़ा, हुई झूमाझटकी, महिला कांस्टेबल के हाथों में भी आई चोट, सिर्फ 364 भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी….. देखें वीडियों-
छत्तीसगढ़

BJP का जेल भरो आंदोलन: पुलिस बैरिकेटिंग तोड़ कलेक्टोरेट घेराव करने जा रहे भाजपाईयों को पुलिस ने पकड़ा, हुई झूमाझटकी, महिला कांस्टेबल के हाथों में भी आई चोट, सिर्फ 364 भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी….. देखें वीडियों-

May 16, 2022
मूकबधिर एवन्ती ने मजबूत इरादों से लिखी अपनी तकदीर
छत्तीसगढ़

मूकबधिर एवन्ती ने मजबूत इरादों से लिखी अपनी तकदीर

May 16, 2022
IPL 2022: रियान पराग की इस हरकत से फैन्स नाराज, बोले- इसे IPL से बाहर करो
खेल

IPL 2022: रियान पराग की इस हरकत से फैन्स नाराज, बोले- इसे IPL से बाहर करो

May 16, 2022

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia