Tuesday, May 17, 2022
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home खेल

भारत ने क्रिकेट का बदला हॉकी में लिया:पाकिस्तान को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 3-1 से हराया, हरमनप्रीत ने किए दो गोल

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
December 17, 2021
in खेल, मुख्य समाचार
भारत ने क्रिकेट का बदला हॉकी में लिया:पाकिस्तान को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 3-1 से हराया, हरमनप्रीत ने किए दो गोल
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

IPL 2022: रियान पराग की इस हरकत से फैन्स नाराज, बोले- इसे IPL से बाहर करो

2020 सीमा विवाद के बाद पीएम मोदी का पहला नेपाल दौरा, भगवान बुद्ध की जन्मस्थली पर पहुंचे

Thomas Cup 2022 : भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीता थॉमस कप

नई दिल्ली: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत के दो और आकाशदीप के एक गोल की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 3-1 से मात दी। पाकिस्तान के जुनैद ने एक गोल किया। हरमनप्रीत ने दो बार पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। इस मैच में भारत ने पहले क्वार्टर में ही गोल करके बढ़त बना ली थी और कभी भी पाकिस्तान को वापसी का मौका नहीं दिया।  
मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया और एक-एक गोल किया। भारत के लिए दूसरा गोल आकाशदीप ने किया और टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद पाकिस्तान के जुनैद मंजूर ने गोल कर भारत की बढ़त को कम किया। हालांकि बाद में हरमनप्रीत ने इस मैच में दूसरा गोल कर भारत को 3-1 की बढ़त दिला दी, जो कि निर्णायक साबित हुई। 
इस मैच में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त ले ली। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए। पाकिस्तान के गोल पोस्ट पर लगातार अटैक किया। हालांकि पाकिस्तान के डिफेंस ने तीन बार अच्छा बचाव करके भारत को गोल करने से रोका। पाकिस्तान के गोलकीपर अली अमजद ने दो शानदार बचाव किए।
इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने पहली बार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सका। नीलम संजीव की गलती के चलते पाकिस्तान को यह मौका मिला था, लेकिन सूरज करकेरा ने बाएं पैर से गेंद को रोककर उनका प्रयास सफल नहीं होने दिया। इसके तुरंत बाद भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत ने मैच का दूसरा गोल करते हुए टीम इंडिया की बढ़त को और मजबूत कर दिया। पाकिस्तान ने इस मैच में दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन यहां भी गोल नहीं कर सका। 
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत नहीं कर पाया था। उसने पहले मैच में कोरिया को वापसी का मौका दिया और आखिर में यह मैच 2-2 से ड्रॉ पर छूटा। हालांकि टीम इंडिया अगले मैच में बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ पूरी तरह से बदली हुई नजर आई और उन्होंने एकतरफा मुकाबले में 9-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को भी 3-1 से हराया। भारतीय टीम ने शुरू से आखिर तक दबदबा बनाए रखा। हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय डिफेंडर्स ने अच्छा खेल दिखाया, जबकि कप्तान मनप्रीत सिंह ने मिड फील्ड में अहम भूमिका निभाई है। 
भारत और पाकिस्तान ने पहले सात एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में एक-दूसरे का सामना किया था। एशियाई खेलों में उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ कुल नौ फाइनल खेले हैं, जिसमें पाकिस्तान ने सात और भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते। दोनों देशों ने 1956 से 1964 तक लगातार तीन ओलंपिक फाइनल में जगह बनाई थी। इनमें से भारत ने दो, जबकि पाकिस्तान ने एक बार जीत दर्ज की थी। 
पिछली बार भी इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लीग चरण में हुआ था और तब भी भारत ने 3-1 के अंतर से ही जीत हासिल की थी। भारतीय टीम ने अभी तक तीन मैचों में पाकिस्तान, कोरिया और बांग्लादेश के खिलाफ 14 गोल किए हैं। छह अंक लेकर भारत अंक तालिका में शीर्ष पर है। पाकिस्तान ने जापान से गोलरहित ड्रॉ खेला था और भारत के खिलाफ हार के बाद वह चौथे स्थान पर है।

Previous Post

शादी के बाद Katrina Kaif की पहली रसोई, ससुराल वालों को बनाकर खि‍लाया हलवा

Next Post

गोवा मुक्ति संग्राम में हमारे पुरखों का भी रहा है महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

IPL 2022: रियान पराग की इस हरकत से फैन्स नाराज, बोले- इसे IPL से बाहर करो
खेल

IPL 2022: रियान पराग की इस हरकत से फैन्स नाराज, बोले- इसे IPL से बाहर करो

by Niharika Shrivastava
May 16, 2022
2020 सीमा विवाद के बाद पीएम मोदी का पहला नेपाल दौरा, भगवान बुद्ध की जन्मस्थली पर पहुंचे
देश-विदेश

2020 सीमा विवाद के बाद पीएम मोदी का पहला नेपाल दौरा, भगवान बुद्ध की जन्मस्थली पर पहुंचे

by Niharika Shrivastava
May 16, 2022
Thomas Cup 2022 : भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीता थॉमस कप
खेल

Thomas Cup 2022 : भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीता थॉमस कप

by Niharika Shrivastava
May 15, 2022
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, विस्फोटक ओपनर को मिली अस्पताल से छुट्टी हुई टीम में वापसी
खेल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, विस्फोटक ओपनर को मिली अस्पताल से छुट्टी हुई टीम में वापसी

by Niharika Shrivastava
May 15, 2022
‘कांग्रेस पार्टी के डीएनए में सबको बोलने का अधिकार’, चिंतन शिविर में बोले राहुल गांधी
देश-विदेश

‘कांग्रेस पार्टी के डीएनए में सबको बोलने का अधिकार’, चिंतन शिविर में बोले राहुल गांधी

by Niharika Shrivastava
May 15, 2022
Next Post
गोवा मुक्ति संग्राम में हमारे पुरखों का भी रहा है महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री

गोवा मुक्ति संग्राम में हमारे पुरखों का भी रहा है महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री

बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जैतखाम में टेका मत्था, लोगों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जैतखाम में टेका मत्था, लोगों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

राज्य शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रियों, संसदीय सचिव और विधायकगणों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई

राज्य शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रियों, संसदीय सचिव और विधायकगणों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Niharika Shrivastav

Mob No. - 7000986092

Email id - ghumtidunia@gmail.com

Address - Shriram Nagar , Phase 01, Street 6, Raipur (C.G.) Pin - 492001

ये भी पढ़ें

द क्लाक इज टिकिंग की थीम पर बताया, घबराएं नहीं टीबी का इलाज कराएं

द क्लाक इज टिकिंग की थीम पर बताया, घबराएं नहीं टीबी का इलाज कराएं

March 25, 2021
आदिवासी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान समारोह कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में हुआ आयोजित

आदिवासी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान समारोह कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में हुआ आयोजित

December 9, 2021

कैटेगरी

खबरें और भी

भानुप्रताप को गुरुर, राकेश ठाकुर को गुंडरदेही, कैलाश को डौंडी थाना प्रभारी और धरम भुआर्य को कंवर चौकी प्रभारी का जिम्मा, SP ने जारी किया आदेश…. देखें 👇🏻
छत्तीसगढ़

भानुप्रताप को गुरुर, राकेश ठाकुर को गुंडरदेही, कैलाश को डौंडी थाना प्रभारी और धरम भुआर्य को कंवर चौकी प्रभारी का जिम्मा, SP ने जारी किया आदेश…. देखें 👇🏻

May 16, 2022
भारतीय जनता पार्टी का गरियाबंद मे जेल भरो आंदोलन…
छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी का गरियाबंद मे जेल भरो आंदोलन…

May 16, 2022
नकल से लेकर नामांतरण और बंटवारे के दाम तय, भ्रष्ट पटवारी जमकर कांट रहे है चांदी, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी है पटवारी
छत्तीसगढ़

नकल से लेकर नामांतरण और बंटवारे के दाम तय, भ्रष्ट पटवारी जमकर कांट रहे है चांदी, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की पहली सीढ़ी है पटवारी

May 16, 2022
BJP का जेल भरो आंदोलन: पुलिस बैरिकेटिंग तोड़ कलेक्टोरेट घेराव करने जा रहे भाजपाईयों को पुलिस ने पकड़ा, हुई झूमाझटकी, महिला कांस्टेबल के हाथों में भी आई चोट, सिर्फ 364 भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी….. देखें वीडियों-

मूकबधिर एवन्ती ने मजबूत इरादों से लिखी अपनी तकदीर
छत्तीसगढ़

मूकबधिर एवन्ती ने मजबूत इरादों से लिखी अपनी तकदीर

May 16, 2022
IPL 2022: रियान पराग की इस हरकत से फैन्स नाराज, बोले- इसे IPL से बाहर करो
खेल

IPL 2022: रियान पराग की इस हरकत से फैन्स नाराज, बोले- इसे IPL से बाहर करो

May 16, 2022

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia