

By: रवि भूतड़ा
बालोद: जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरुद में 8 एकड़ में लगी फसल सहित 90 बोरा धान आग में जल कर तबाह हो गई हैं।


खेत में चल रहे थ्रेशर मशीन से यह आग लगी हैं जिससे 8 एकड़ धान की फसल सहित थ्रेशर मशीन व ट्रेक्टर के 2 पहिये जल गए हैं। खेत के किसान को लाखो का नुकसान हुआ हैं।


घटना कि जानकारी मिलते ही अर्जुन्दा टीआई कुमार गौरव साहू ने मोर्चा सम्भालते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया और स्वयं मोर्चा संभाला।


टीआई कुमार गौरव की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। बहरहाल गुंडरदेही पुलिस मामले की कार्यवाही में आगे जुट गई हैं। सम्बन्धित किसान से बयान दर्ज किया जा रहा हैं।
