Monday, July 4, 2022
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने इको लर्निंग सेंटर दुधावा और इको पर्यटन स्थल कोडार का किया लोकार्पण

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
December 8, 2021
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने इको लर्निंग सेंटर दुधावा और इको पर्यटन स्थल कोडार का किया लोकार्पण
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी

रियल इस्टेट सेक्टर के उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण का महत्वपूर्ण फोरम है, अपीलेट ट्रिब्यूनल: मुख्यमंत्री

CM भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत

By: संजीव सिंह राठौर

  • सैलानियों को आकर्षित करेगा कुदरत का नजारा

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए उत्तर बस्तर कांकेर में दुधावा डेम पर निर्मित इको लर्निंग सेंटर और महासमुंद जिले में कोडार जलाशय पर निर्मित इको पर्यटन स्थल का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र की वन प्रबंधन समिति को वन क्षेत्र में जलाशय के पास खुबसूरत पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगांे को रोजगार भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर पर्यटक आकर्षित और कुदरत का नजारा देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों पर्यटन स्थल जन सामान्य में वन्यजीव और जैव विविधता की जानकारी देने के साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने में अवश्य सफल होगा।

इको पर्यटकों स्थल वन चेतना केन्द्र कोडार में 39 लाख 14 हजार रूपए का कार्य किया जा चुका है और 40 लाख रूपए का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में पहंुच मार्ग उन्नयन, वाटर सप्लाई सिस्टम, मचान, ट्री हाउस, नेचर ट्रेल, बर्ड वाचिंग और मोटर बोट की सुविधा के विकास कार्य प्रगति पर हैं। पर्यटकों को लुभाने के लिए यहां वन परिवेश में रहने और साहसिक शिविर आयोजित करने की सुविधा उपलब्ध है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुरातत्व निर्मित सिरपुर में मार्च 2021 में रामवनगमन पथ के अंतर्गत पर्यटन विकास के लिए की गई घोषणा के अंतर्गत वन चेतना केन्द्र कोडार का विकास इको पर्यटन स्थल के रूप में किया गया है। वन चेतना केन्द्र कोडार राजधानी रायपुर के 65 किलोमीटर, महासमुंद मुख्यालय से 17 किलोमीटर और सिरपुर नगरी से 20 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे क्रमांक 53 पर स्थित है। यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए एडवेंचर, मनोरंजन, स्वास्थ्य लाभ, संस्कृति पर्यावरण संचेतना और स्थानीय रोजगार के विकास का अद्भूत समागम प्रस्तुत किया गया है। यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए नाईट कैम्पिंग, कैम्प फॉयर एवं स्टार गेजिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मनोरंजन के लिए बॉलीवाल, नेट क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, निशानेबाजी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नौका विहार, बैम्बू रॉफ्टिंग और पर्यटकों के स्वाल्पाहार के लिए स्थानीय छत्तीसगढ़ी व्यंजन और सुपाच्य भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है। ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच से घिरे जलाशय स्थल पर सन्सेट देखने का सुकून भरा अनुभव, सेल्फी जोन एवं फिशिंग का आनंद पर्यटकों द्वारा लिया जा सकेगा। इस केन्द्र में जिले के स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए उत्पादों और संजीवनी के उत्पादों के विक्रय की सुविधा का विकास भी किया जा रहा है। स्थल के समीप खल्लारी माता का मंदिर स्थित है, जहां पर्यटकों द्वारा दर्शन भी किया जा सकता है।
जिला खनिज न्यास संस्थान मद, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, विधायक निधि और वन विभाग के पर्यावरण वानिकी मद के अभिसरण से पोषित, प्रकृति की गोद में स्थिति इको पर्यटन केन्द्र के इस केन्द्र में न्यूनतम निर्माण कार्य किए गए हैं। वनों की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हुए जन सामान्य में वन चेतना का संचार करने का प्रयास किया जा रहा है।
कांकेर जिले के दुधावा जलाशय में स्थित इको लर्निंग सेंटर का संचालन वन प्रबंधन समिति द्वारा किया जाएगा। यह पर्यटन स्थल मुख्यमंत्री की प्रेरणा के गढ़बो नवा कांकेर के रूप में विकसित किया गया है, जहां पर्यटकों के ठहरने, खान-पान के लिए रेस्टोरंेट, एडवेंचर के लिए दो मोटर बोट से शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर ट्रेकिंग की व्यवस्था भी की गई है। इस केन्द्र में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस स्थल को इको पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री को केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री देवचंद भास्कर ने बताया कि यहां की सुंदरता को देखकर पर्यटक आकर्षित होंगे। इससे हमें आशा है कि सेंटर खोलने से लोगों को रोजगार मिलेगा। ग्राम पंचायत दुधावा की सरपंच श्रीमती श्याम नेताम ने कहा कि इस क्षेत्र को इतने सुंदर ढ़ंग से विकसित किया है कि ऐसा लगता है कि हम मिनी गोवा आ गए हैं। मुख्यमंत्री को ग्राम पंचायत सुन्ना के राजेन्द्र यादव ने बताया कि उन्होंने एक लाख 57 हजार रूपए का गोबर बेचकर 85 हजार रूपए की स्कूटी खरीदी है। बचत राशि से वे अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उनका एक बच्चा कॉलेज में और दूसरा बच्चा कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रहा है।
दुधावा में आयोजित कार्यक्रम को संसदीय सचिव शिशुपाल सिंह सोरी और कोडार में संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, संबंधित क्षेत्र वन प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री निवास में वर्चुअल आयोजित इस कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. रेणु जी. पिल्ले, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती मनिन्दर कौर, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) पी. व्ही. नरसिंह राव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा व्ही. श्रीनिवास राव सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: Chief Minister Bhupesh Baghelइको पर्यटन स्थल कोडारइको लर्निंग सेंटर दुधावालोकार्पण
Previous Post

रियायती दर पर अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के युवाओं को उद्योगों की स्थापना के लिए मिलेगी भूमि

Next Post

Big Breaking: राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राज्य सरकार को बताए अपने अधिकार, 2 टूक में कहा: अगर मैं चाहूं तो 1 मिनट में सारी नगर पंचायत व नगर पालिका निरस्त कर सकती हूं…. देखें वीडियों-

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी

by Niharika Shrivastava
July 3, 2022
रियल इस्टेट सेक्टर के उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण का महत्वपूर्ण फोरम है, अपीलेट ट्रिब्यूनल: मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़

रियल इस्टेट सेक्टर के उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण का महत्वपूर्ण फोरम है, अपीलेट ट्रिब्यूनल: मुख्यमंत्री

by Niharika Shrivastava
July 2, 2022
CM भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत
छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत

by Niharika Shrivastava
July 1, 2022
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य के माध्यम से 23 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य के माध्यम से 23 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज

by Niharika Shrivastava
July 1, 2022
कटकोना का मल्टीयूटिलिटी सेंटर स्वावलंबन की ओर महिलाओं का एक मजबूत कदम: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़

कटकोना का मल्टीयूटिलिटी सेंटर स्वावलंबन की ओर महिलाओं का एक मजबूत कदम: भूपेश बघेल

by Niharika Shrivastava
June 29, 2022
Next Post
Big Breaking: राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राज्य सरकार को बताए अपने अधिकार, 2 टूक में कहा: अगर मैं चाहूं तो 1 मिनट में सारी नगर पंचायत व नगर पालिका निरस्त कर सकती हूं…. देखें वीडियों-

Big Breaking: राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राज्य सरकार को बताए अपने अधिकार, 2 टूक में कहा: अगर मैं चाहूं तो 1 मिनट में सारी नगर पंचायत व नगर पालिका निरस्त कर सकती हूं…. देखें वीडियों-

तेजस्वी यादव की शादी, लाल जोड़े में दुल्हन, गोल्डन शेरवानी में दूल्हा बने लालू के लाल

तेजस्वी यादव की शादी, लाल जोड़े में दुल्हन, गोल्डन शेरवानी में दूल्हा बने लालू के लाल

विक्की कौशल-कटरीना कैफ ने रचाई शादी, जश्न में डूबा परिवार, देर रात होगा रिसेप्शन, देखें तस्वीरें

विक्की कौशल-कटरीना कैफ ने रचाई शादी, जश्न में डूबा परिवार, देर रात होगा रिसेप्शन, देखें तस्वीरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Niharika Shrivastav

Mob No. - 7000986092

Email id - ghumtidunia@gmail.com

Address - Shriram Nagar , Phase 01, Street 6, Raipur (C.G.) Pin - 492001

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री बिरगांव में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के चौथे राज अधिवेशन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री बिरगांव में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के चौथे राज अधिवेशन में हुए शामिल

December 27, 2020
राजधानी में जुटेंगे जोगी कांग्रेसी, सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन का होगा आगाज

राजधानी में जुटेंगे जोगी कांग्रेसी, सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन का होगा आगाज

June 20, 2021

कैटेगरी

खबरें और भी

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी

July 3, 2022
Ind Vs Eng: कैप्टन जसप्रीत बुमराह ने मचाई तबाही, स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में ठोके 35 रन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
खेल

Ind Vs Eng: कैप्टन जसप्रीत बुमराह ने मचाई तबाही, स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में ठोके 35 रन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

July 2, 2022
रियल इस्टेट सेक्टर के उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण का महत्वपूर्ण फोरम है, अपीलेट ट्रिब्यूनल: मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़

रियल इस्टेट सेक्टर के उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण का महत्वपूर्ण फोरम है, अपीलेट ट्रिब्यूनल: मुख्यमंत्री

July 2, 2022
उदयपुर टेलर मर्डर : वकीलों समेत उग्र भीड़ ने जयपुर कोर्ट में हत्यारोपियों पर किया हमला
देश-विदेश

उदयपुर टेलर मर्डर : वकीलों समेत उग्र भीड़ ने जयपुर कोर्ट में हत्यारोपियों पर किया हमला

July 2, 2022
CM भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत
छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत

July 1, 2022
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य के माध्यम से 23 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य के माध्यम से 23 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज

July 1, 2022

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia