
By: रवि भूतड़ा
बालोद: 14 माह बाद तीनों कृषि कानून वापस की घोषणा के बाद जिले भर में कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं। जमकर पटाखे फोड़ जश्न मना रहे हैं। संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी जमकर पटाखे फोड़े। श्रीमती सिन्हा ने इसे किसानों की जीत बताया हैं।
विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार को आखिर किसानो की मांगो के आगे झुकना पड़ा। आखिर 5 राज्य में चुनावी हार के बाद किसान विरोधी कृषि कानून को वापस लिया गया है। कांग्रेस कमेटी में विधि प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष भेष साहू ने कहा कि किसानों को कमजोर समझने वाली केंद्र की असंवेदनशील सरकार को झुकाने पर किसानों ने मजबूर किया हैं। आखिर असत्य पर सत्य की जीत हुई हैं। केन्द्र की तानाशाह सरकार जो उद्योगपतियों के हितैषी बने हुए थे। किसानों के हित में बड़ी मजबूरी में देर से फैसला लिया गया। जब कई किसान इस आंदोलन में शहादत हो गए, लोगों के लिये अन्न पैदा करने वाले देश के इन किसानों को 1 वर्ष से अधिक की लंबी लड़ाई के बाद एक बड़ी सफलता मिली हैं। इस दौरान तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।