By: रवि भूतड़ा
बालोद: जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के आदिवासी अंचल से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। पत्नी ने अपने पति की डंडे से मार मारकर हत्या कर दी हैं। अन्य महिला के साथ अवैध सम्बंध के शक में पत्नी ने घटना को अंजाम दिया हैं। मर्ग कायम कर आगे की जांच पुलिस जुट गई हैं।
उक्त घटने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंघोला के कंजेली निवासी जहूर नेताम पिता संभुराम नेताम (55वर्ष) सुबह करीबन 8 से 9 बजे अपने घर में था, कि बस्ती की कुछ महिलाएं आकर बताई की इसके भाई मृतक मन्नू लाल को उसकी पत्नी सोनबाई लड़ाई झगड़ा और मारपीट कर रही है। जिसके बाद जहूर सिंह बस्ती वाले के साथ अपने भाई मन्नू लाल के घर गया था। जहाँ देखा की मन्नू लाल को उसकी पत्नी डंडा से मारपीट कर रही थी। जिसे जहूर सिंह एवं अन्य लोग लड़ाई झगड़ा को छुड़ाकर मन्नू लाल को अपने मंझला भाई घासीराम के घर लाकर रखे थे। जो की बेहोशी के अवस्था में था। जो दर्द में कहरा रहा था।

डंडे की मारपीट से मन्नू लाल के सिर, दोनों जांघ, हाथ की कोहनी और गुप्तांग में चोट आया हुआ था एवं सिर से खून निकल रहा था। करीबन 1 घण्टे बाद मन्नू लाल की मौत हो गई। मृतक मन्नू लाल के लड़के पवन नेताम ने बताया की माँ सोनबाई पिता मन्नू लाल को किसी महिला से अवैध सम्बंध होने की शंका पर आए दिन इसी तरह लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करती रहती थी। आज सोमवार को इसी तरह सोन बाई द्वारा अपने पति को डंडा से मारपीट के कारण मन्नू लाल से आई चोटो से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही के लिए विवेचना में लिया हैं।