By: रवि भूतड़ा
बालोद: जिला मुख्यालय बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ राज्योत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। राज्योत्सव के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह शामिल हुई।
आयोजन स्थल में जिला प्रशासन के द्वारा 40 प्रमुख विभागों जैसे पशु विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, बालोद बाजार, जनसम्पर्क विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण ने स्टॉल लगाकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। जो आकर्षण का केंद्र रही। पहली बार पुलिस विभाग द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई गई।

जहां साइबर सेल से संबंधित जानकारियां लोगो को प्रदान की गई। प्रत्येक स्टालों का अवलोकन डॉ. रश्मि सिंह ने किया।

इस दौरान हितग्रहियों को चेक और सामग्रियां वितरित कर लाभान्वित किया गया। पूरे आयोजन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक नज़र आई। स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी।

वही लोकरंग के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मंच के सामने आकर्षण रंगोली उकेरी गई थी। जिसमे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सन्देश दिया गया था।

इस दौरान स्थानीय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, नगरपालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, कलेक्टर जनमेजय महोबे, एसपी सदानन्द कुमार, जिला पंचायत सीईओ डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू, गणमान्य नागरिक में पीयूष सोनी, कृष्णा दुबे, संजय चंद्राकर, पीमन साहू सहित तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं लोग मौजूद रहे।
