By: सुनील यादव
गरियाबंद : धवलपुर क्षेत्र के ग्रा्म चिंदाभाठा मे देवदशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिवर्ष यहां अष्टमी और नवमी के दिन दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रामलीला मैदान में कार्यक्रम के पूर्व देवी देवतागण देवस्थल राउर से निकल कर रामलीला मैदान में कार्यक्रम में पहुंचते हैं। वहां अपना अपना करतब दिखाते हैं। जिसके बाद रामलीला मंचन किया जाता है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रवीण यादव जनपद उपाध्यक्ष गरियाबंद मुख्य रूप से मौजूद थे।

इस कार्यक्रम मे नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा भी छोटी छोटी प्रस्तुति वहां मौजूद लोगों को आकर्षक कर रही थी।

ग्रामीणों ने परम्परागत रूप से इस कार्यक्रम को संचालित किया जिसमे ग्रामीण ही नहीं बल्कि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से भी इस कार्यक्रम में लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम सिंह नेताम जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 दुर्योधन मरकाम वरिष्ठ अधीक्षक आदिवासी बालक छात्रावास, आदर्श लीला बालमंडली ग्राम चिंदाभाठा के संरक्षक हेमसिह नेताम, चुन्नूराम नेताम,लखन सिंह नेताम,निर्बोध सिंह नेताम, मूलसिंह नेताम,टंकेश्वर नेताम,नोहर सिंह नेताम, गंभीर सिंह नेताम, अनिल कुमार,पूरन सिंह नेताम, केशव सिंह नेताम,ग्राम पंचायत उप सरपंच रोहन सिंह,कपिल,घनश्याम नागेश,मोहर सिंह नेताम,धनीराम नेताम,ज्ञान सिंह मरकाम,जीवन नेताम सहित आदर्श बाल लीला मंडली के सभी पदाधिकारी का विशेष योगदान रहा है।