Thursday, July 7, 2022
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

परिवार की बहुएं बड़ों को सम्मान दे और बच्चों में संस्कार रोपित करें : राज्यपाल

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
October 3, 2021
in छत्तीसगढ़
परिवार की बहुएं बड़ों को सम्मान दे और बच्चों में संस्कार रोपित करें : राज्यपाल
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

By: दुर्गा पाल

  • राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ’सुहिणी सोच संस्था’ द्वारा आयोजित बहुरानी सम्मेलन में हुई शामिल

रायपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ’सुहिणी सोच सामाजिक संस्था’ द्वारा आयोजित प्रथम बहुरानी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। उन्होंने कहा सुहिणी सोच सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित बहुरानी सम्मेलन एक अनोखा कार्यक्रम है। अभी तक हमनें युवा सम्मेलन, बुजुर्ग सम्मेलन यहां तक महिलाओं का सम्मेलन देखा था। मगर पहली बार मुझे ऐसा अनुभव हो रहा है कि एक रिश्तों पर आधारित कार्यक्रम पर शामिल हो रही है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परिवार की बहुएं बड़ों को सम्मान दे और बच्चों में संस्कार रोपित करें।
राज्यपाल ने कहा कि हम ऐसे देश में निवास करते हैं जहां की संस्कृति अनूठी है। यहां पर परिवार का महत्व है। परिवार में हर संबंधों के पीछे एक भावना का महत्व होता है। यहां संयुक्त परिवार में बुजुर्ग, दादा-दादी, माता-पिता, बेटे-बेटियां, बहुएं सब साथ में रहते है। इसके उलट पश्चिमी देशों में एकाकी परिवार की अवधारणा पाई जाती है। भारतीय समाज में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है। हमेशा से उन्हें पूजनीय माना गया है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां बेटियों को विशेष सम्मान दिया जाता रहा है, दूसरे घर से विवाह कर आने वाली लड़की जिसे हम बहू कहते है उसे बेटी का दर्जा दिया जाता है। इसके उलट पश्चिमी देशों में हर रिश्ते के पीछे एक कानूनी आधार होता है। वे बहू को डॉटर इन लॉ से संबोधित करते है।
सुश्री उइके ने कहा कि इस कार्यक्रम का विशेष महत्व है, क्योंकि यहां पर सिर्फ बहुएं ही शामिल हुई हैं। जब किसी परिवार में विवाह होता है तो यह केवल एक संस्कार ही नहीं दो परिवारों का मिलन भी होता है। एक परिवार जिसने अपनी बेटी को जन्म से पाल पोस कर बड़ा किया और विवाह के समय अपनी जीवन भर की पूंजी-बेटी को दूसरे परिवार को सौंप देता है। इस प्रकार विवाह, परिवारों के बीच भावनात्मक संबंध स्थापित करता है। एक बहू जब दूसरे घर जाती है तो नया परिवेश मिलता है। उसे परिवार के हिसाब से ढलना पड़ता है। उसके जीवन में संपूर्ण परिवर्तन आ जाता है। बहू को अपने ससुराल के बड़ो तथा छोटों दोनों के प्रति ध्यान रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि हम एक तरह से देखे तो बहू से ही उस परिवार की समाज में तस्वीर बनती है, उसे परिवार का दर्पण भी कहा जाता है। बहू अपने परिवार तथा बच्चों में संस्कार का बीज बोती है। बहू से ही परिवार में एकता और सामंजस्य के भाव आते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि हम बहुओं को बेटी के नजरिए से देखें और उससे वैसा ही व्यवहार करें जैसे हम अपनी बेटियों से करते हैं। हम उनके खान-पान और रहन-सहन का ध्यान रखें तो वे भी आपको बराबर सम्मान देंगी। उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक समाज की आवश्यकता अनुरूप आज अधिकतर परिवार नौकरी या दूसरे कारणों से एकांकी परिवार के रूप में परिवर्तित हो रहे हैं। परिवार में अधिकतर पति-पत्नी रह जाते हैं। संयुक्त परिवार ना होने से बहू की अवधारणा खत्म होते दिख रही है। ऐसी परिस्थितियों में ऐसे कार्यक्रमों का महत्व बढ़ जाता है।
कार्यक्रम में बहुओं को संस्कारों और आचार-व्यवहार की सीख दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बहू को बाद में एक सास की भूमिका भी निभानी पड़ती है। आप सभी लोग अपने घर के बुजुर्ग सास-ससुर को विशेष सम्मान दे। किसी भी स्थिति में उन्हें दुखी होकर वृद्धाआश्रम जैसे संस्थानों का मुंह ना देखना पड़े। अपने बेटों-बेटियों में संस्कार रोपण करें। पुत्रों में ऐसा संस्कार डाले कि वह हर महिला को सम्मान की नजर से देखें। अगर वह कोई गलत कार्य करता है तो उसे तुरंत रोक लगाए। जिससे महिला अपराधों पर नियंत्रण कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित करें और इतना सशक्त बनाएं कि वे अपने पैरों पर खड़े हो सके। उनको आगे बढ़ने से ना रोके, उन्हें हिम्मत दे कि वे भी एक प्रशासनिक अधिकारी या राजनेता या स्वरोजगार के जरिये समाज व देश की प्रगति में भागीदार बन सकती है। इस अवसर पर संत सांई युधिष्ठिर लाल, सांई लाल दास, सीए चेतन तारवानी, सुहिणी सोच संस्था के अध्यक्ष पायल जेसवानी, फाउंडर मनीषा शर्मा ने पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी, सचिव माही गुलामी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज की महिलाएं उपस्थित थीं।

Previous Post

​​​​​​​21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने पांच संभागों के खिलाड़ी ले रहे है भाग, 6 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता

Next Post

लोगों का विश्वास जीत कर उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित : मुख्यमंत्री

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
छत्तीसगढ़

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
छत्तीसगढ़

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां
छत्तीसगढ़

भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत
छत्तीसगढ़

आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
Next Post
लोगों का विश्वास जीत कर उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित : मुख्यमंत्री

लोगों का विश्वास जीत कर उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित : मुख्यमंत्री

बेमेतरा जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट और डायलिसिस सुविधा का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण

बेमेतरा जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट और डायलिसिस सुविधा का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण

कौन सा सीरम आपके लिए सही है ?

कौन सा सीरम आपके लिए सही है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Niharika Shrivastav

Mob No. - 7000986092

Email id - ghumtidunia@gmail.com

Address - Shriram Nagar , Phase 01, Street 6, Raipur (C.G.) Pin - 492001

ये भी पढ़ें

BREAKING: बालोद जिले में रविवार को 32 नए कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि, एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 77, कुल आंकड़ा पहुचा 181, DM महोबे बोले…

BREAKING: बालोद जिले में रविवार को 32 नए कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि, एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 77, कुल आंकड़ा पहुचा 181, DM महोबे बोले…

August 16, 2020
CM भूपेश छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक राज अधिवेशन कार्यक्रम में हुए शामिल, भूपेश बोले: आजादी की लड़ाई के साथ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में समाज के पुरखों और विभूतियों की महत्वपूर्ण भूमिका

December 6, 2020

कैटेगरी

खबरें और भी

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
छत्तीसगढ़

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

July 6, 2022
मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
छत्तीसगढ़

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

July 6, 2022
नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

July 6, 2022
स्मृति ईरानी नकवी के इस्तीफे के बाद बनीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय
देश-विदेश

स्मृति ईरानी नकवी के इस्तीफे के बाद बनीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय

July 6, 2022
टीम इंडिया से मिटा नामोनिशान इन 3 बड़े खिलाड़ियों का, अब आखिरी रास्ता संन्यास लेना ही
खेल

टीम इंडिया से मिटा नामोनिशान इन 3 बड़े खिलाड़ियों का, अब आखिरी रास्ता संन्यास लेना ही

July 6, 2022
आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा
मनोरंजन

आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा

July 6, 2022

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia