By: श्रद्धा प्रांचल साव
मेकअप आर्टिस्ट & यूटबर

स्किनटोन, अंडरटोन ये दोनो शब्द आपने सुने तो होंगे लेकिन क्या आप इनका मतलब जानते हैं, अगर दोनो में फर्क पता हो तो अपने लिए मेकअप, कपड़े या गहने का चयन करना आसान हो जाता है और कोई गलती नही होती, जिसकी वजह से हमारा लुक काफी आकर्षित और आत्मविश्वास से भरा हुआ दिखाई देता है।

स्किन टोन क्या होती है?
आईने में हमे हमारे चेहरे का जो रंग दिखाई देता है, गोरा(फेयर), मध्यम(मीडियम), गेहुआ (व्हीटिश), या सावला (डस्की) ये हमारी स्किन टोन है।

अंडरटोन क्या है?
हमारे चेहरे या शरीर की रंगत जिस परछाई के साथ झलकती है, उसे अंडरटोन कहते हैं, कुल या पिंक, वॉर्म या येलो, और न्यूट्रल ये तीन प्रकार के अंडरटोन होते हैं जो किसी भी स्किन टोन में झलकते हैं। गोरे हो या सावले रोशनी पड़ने पर चेहरे पर एक चमक दिखाई देती है, किसी के चेहरे में पीली चमक तो किसीकी गुलाबी चमक होती है, ये ही अंडरटोन है।

स्किन टोन और अंडर टोन में क्या अंतर है?
हमारे चेहरे या शरीर की रंगत या स्कीन टोन समय या वातावरण के साथ बदलती है, लेकिन अंडरटोन कभी नही बदलती। उम्र के साथ, मौसम के कारण, गर्मी, सर्दी, धूप का असर, जैसे कारणों से हमारी रंगत ढलती उभरती रहती है, कभी उजली तो कभी बुझी हुई दिखती है, कभी अपनी ही त्वचा गोरी तो कभी सावली दिखने लगती है। लेकिन अंडर टोन पर इन सबका कोई असर नहीं होता वह जन्म से ही एक समान रहता है, कभी बदलता नही है।
यूट्यूब चैनल ( मेकअप ) _ Shraddha pranchal Sao
ब्यूटी और हेल्थ चैनल _ Talk To Shraddha