By: रवि भूतड़ा
बालोद: प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर उनको बधाई देने वालों का आज सुबह से ही तांता लगा रहा। वही संजारी बालोद की विधायिका श्रीमती संगीता सिन्हा भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही जन्मदिन का केक भी काटा गाया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी सरकार बने और छत्तीसगढ़ वासियों का हित हो इस बात को सार्थक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर दिखाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए सोपानो को तय कर रहा हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानो को मिलने वाले किसान न्याय योजना से उनके चेहरे पर खुशी आई है। छत्तीसगढ़ में विकास पर अब कोई भी बाधा नहीं आएगी। बस्तर से लेकर जशपुर तक राजनांदगांव से लेकर महासमुंद तक सभी वर्ग के लोग मुख्यमंत्री के कार्य योजना से खुश है। जहा मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विधायक संगीता सिन्हा ने माँ गंगामैय्या से भी मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना की।