Thursday, July 7, 2022
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार कार्यक्रम में हुए शामिल

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
August 7, 2021
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार कार्यक्रम में हुए शामिल
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

By: प्रभास मिश्रा

  • हाथकरघा बुनकरों को सशक्त बनाने राज्य सरकार संकल्पबद्ध : भूपेश बघेल
  • बुनकर परिवारों के 623 प्रतिभावान बच्चों को मिली 50.78 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि
  • हथकरघा बुनकरों के कारोबार में 60 हज़ार से अधिक लोगों को मिल रहा रोजगार

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बुनकर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल हुए।
राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर प्रदेश के सभी बुनकर परिवारों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वदेशी आंदोलन प्रमुख आंदोलनों में था। स्वदेशी उद्योगों, स्वदेशी भावनाओं को प्रोत्साहित करने में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। सामाजिक-आर्थिक विकास में हाथकरघा बुनकरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हाथकरघा बुनकरों व श्रमिकों को अधिक से अधिक अवसरों द्वारा सशक्त बनाने के लिए हम सभी संकल्पबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में हाथकरघा कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ में हाथकरघा बुनकरों के कल्याण और विकास की जो जिम्मेदारी संघ को सौंपी गई है, वो उसे बहुत गम्भीरता से निभा रहे हैं। हाथकरघा बुनकरों के कारोबार में 60 हज़ार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। खुशी की बात है कि विगत ढाई वर्षों में संघ के माध्यम से 745 करोड़ के वस्त्रों की आपूर्ति सरकारी विभागों को की गई है, जिससे बुनकरों को 220 करोड़ रुपए के पारिश्रमिक का भुगतान किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हथकरघा बुनकरों के कल्याण हेतु उठाये जा रहे कदमों के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा जून 2020 में बुनाई कला को प्रोत्साहित करने के लिए राज राजेश्वरी करुणा माता प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत हर साल हथकरघा पर सूती वस्त्र उत्पादन करने वाले दो बुनकरों को 1-1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जा रहा है। कोविड काल मे 7 हज़ार बुनकरों को 8 करोड़ रुपए के पारिश्रमिक का भुगतान किया गया है। प्रसन्नता का विषय है संघ द्वारा बुनकरों के परिवार के सदस्यों के कल्याण हेतु भी कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बुनकर परिवारों के बेटे-बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है। प्रदेश के 14 जिलों के 623 बच्चों को पुरस्कृत किया जा रहा है। इन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 4000 रुपए से 20,000 रुपए तक पुरस्कार राशि दी जा रही है। निश्चित ही इस कोरोना काल मंे यह मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous Post

हाई इम्पेक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना की वेबसाइट का शुभारंभ

Next Post

विपक्ष में भाजपा.. महिला मोर्चा मजबूती के लिए निभाएगी बड़ी भागीदारी

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
छत्तीसगढ़

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
छत्तीसगढ़

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां
छत्तीसगढ़

भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत
छत्तीसगढ़

आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
Next Post
विपक्ष में भाजपा.. महिला मोर्चा मजबूती के लिए निभाएगी बड़ी भागीदारी

विपक्ष में भाजपा.. महिला मोर्चा मजबूती के लिए निभाएगी बड़ी भागीदारी

एकलव्य आदर्श विद्यालय: छात्र छात्राओं के संघर्ष ने दिखाया रंग दूसरे दिन 7 शिक्षकों की हुई नियुक्ति

एकलव्य आदर्श विद्यालय: छात्र छात्राओं के संघर्ष ने दिखाया रंग दूसरे दिन 7 शिक्षकों की हुई नियुक्ति

मंत्री अनिला ने दल्लीराजहरा में किया गढ़ कलेवा का शुभारंभ और गौठान निर्माण हेतु भूमिपूजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्व ‘‘हरेली‘‘ की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मंत्री अनिला ने दल्लीराजहरा में किया गढ़ कलेवा का शुभारंभ और गौठान निर्माण हेतु भूमिपूजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्व ‘‘हरेली‘‘ की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Niharika Shrivastav

Mob No. - 7000986092

Email id - ghumtidunia@gmail.com

Address - Shriram Nagar , Phase 01, Street 6, Raipur (C.G.) Pin - 492001

ये भी पढ़ें

Breaking: जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार, एक संक्रमित मरीज की मौत, एक्टिव मरीजो की संख्या पहुची 1720 के पार, तो वही बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में संपूर्ण लॉकडाउन

April 8, 2021
अमिताभ बच्चन ने कृति सेनन संग किया बॉल डांस, KBC 13 के सेट से शेयर की फोटो

अमिताभ बच्चन ने कृति सेनन संग किया बॉल डांस, KBC 13 के सेट से शेयर की फोटो

October 19, 2021

कैटेगरी

खबरें और भी

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
छत्तीसगढ़

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

July 6, 2022
मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
छत्तीसगढ़

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

July 6, 2022
नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

July 6, 2022
स्मृति ईरानी नकवी के इस्तीफे के बाद बनीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय
देश-विदेश

स्मृति ईरानी नकवी के इस्तीफे के बाद बनीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय

July 6, 2022
टीम इंडिया से मिटा नामोनिशान इन 3 बड़े खिलाड़ियों का, अब आखिरी रास्ता संन्यास लेना ही
खेल

टीम इंडिया से मिटा नामोनिशान इन 3 बड़े खिलाड़ियों का, अब आखिरी रास्ता संन्यास लेना ही

July 6, 2022
आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा
मनोरंजन

आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा

July 6, 2022

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia