By: नवीन श्रीवास्तव
- विधानसभा में पार्टी की मजबूती हेतु,4 ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सहित, 48 वार्डो के पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मिला प्रथम सूची में पद: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे
जगदलपुर: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से अनुशंसा प्राप्त कर बस्तर जिले के जगदलपुर शहर मंडल की कार्यकारिणी व विधानसभा के ग्रामीण मंडलों के अध्यक्ष के नाम जारी करते हुए कहा कि ,यह पार्टी की प्रथम सूची है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ व कर्मठ सदस्यों को पार्टी को मजबूती प्रदाय करने व जनता की समस्याओं को आवाज दे, विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने हेतु पद दे बड़ी जिमेदारी सौपी गई है।पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी कार्ययोजनाओं के अनुरूप बस्तर जिले के प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों ,विकास व समस्याओं के समाधान हेतु हमसब को मिलकर सयुक्त संघर्स करना है। व राज्य सरकार द्वारा चुनाव के वक्त जनता से किये गए वादे को याद दिलवा पूरा करवाने हेतु जन हित मे संवेधानिक आंदोलन करना है। नवनीत चाँद ने सभी पदाधिकारीयो के उज्वल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने हेतु कार्य किये जाने का विश्वास व्यक्त किया है।



