Wednesday, July 6, 2022
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

भाजपाईयों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, तो वही नपाध्यक्ष विकास ने दिखाई उदारता, दिया संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने के परिचय, ज्ञापन लेने स्वयं पहुचे धरना स्थल…… देखे वीडियों-

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
July 14, 2021
in छत्तीसगढ़
भाजपाईयों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, तो वही नपाध्यक्ष विकास ने दिखाई उदारता, दिया संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने के परिचय, ज्ञापन लेने स्वयं पहुचे धरना स्थल…… देखे वीडियों-
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां

आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी

By: रवि भूतड़ा

बालोद: भाजपा शहर मंडल एवं महिला मोर्चा शहर मंडल ने बालोद नगरपालिका के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन पश्चात भाजपाईयों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव किया गया। महिलाएं हाथों में गंदा पानी लेकर पहुची और पालिका प्रशासन से सवाल पूछा कि आखिर इस गंदे पानी से शहरवासियों को कब निजात मिलेगा। जहां उन्होंने नगरपालिका के अध्यक्ष और पालिका पर आरोप लगाया कि बालोद शहर में ना तो शुद्ध पेयजल मिल पा रहा है और ना ही किसी विकास कार्य में ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने सीधा-सीधा नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि अध्यक्ष की वजह से यह सब हो रहा है तो दूसरी ओर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा खुद ही उदारता दिखाते हुए भाजपा के धरना स्थल पहुंच गए और उन्होंने उनसे उनका मांग पत्र लेते हुए कहा कि आपके द्वारा की जा रही सारी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। लेकिन धरना देना गलत है। आप इसे सामान्य रूप से बता सकते थे। जहां विकास चोपड़ा का भाजपा के धरना स्थल पहुंचकर उनसे विनम्रता पूर्वक बात करना शहर में चर्चा का विषय रहा। वहीं विकास चोपड़ा की उदारता एक बार फिर सामने आई।

शहर वासियों को स्वच्छ पानी की आवश्यकता है- राकेश यादव
भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने बताया कि बालोद शहर में गंदे पानी की समस्या काफी दिनों से व्याप्त है। जिसे दूर करने में यहां की पालिका प्रशासन असमर्थ साबित हुई है। शहर वासियों को स्वच्छ पानी की आवश्यकता है। पालिका द्वारा हमेशा समय की बात कही जाती है। परंतु यहां पर 1 साल 6 महीने हो चुके हैं।

भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि हमने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया है और अगर हमारी मांगों को जल्द से जल्द निराकरण नहीं किया गया तो हम आने वाले समय में इससे भी उग्र आंदोलन इस बालोद शहर की जनता के लिए करेंगे।

भाजपा नेता अमित चोपड़ा ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने फिल्टर प्लांट का उद्घाटन कर दिया। मगर आज तक इस बालोद की जनता को ना तो साफ पानी मिल रहै हैं ना तो फिल्टर युक्त पानी मिल रहा है। यह कैसी सरकार और नगरपालिका चल रही है। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव, शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, भाजपा नेता दुर्गानंद साहू, सुरेंद्र देशमुख, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भुनेश्वरी ठाकुर, खिलेश्वरी साहू, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा, शहर महामंत्री संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, पार्षद मोहन कलिहारी, शहर उपाध्यक्ष अंबिका यादव, नीतू सोनवानी, शहर कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा, शहर मंत्री कमल पनपालिया, प्रदीप कोसरिया, प्राची लालवानी सुनीता मनहर, पार्षद लेखन शहरों, महिला मोर्चा अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक, महामंत्री एवं पार्षद सरोजिनी साहू, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष कमलेश वाधवानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम यादव किसान मोर्चा अध्यक्ष शशि साहू, एवं भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल के कार्यकर्ता समस्त मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन मांगो को लेकर दिया गया धरना:
भाजपाईयों ने नगर की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर धरना दिया। जिसमें शहर में गंदा पानी, फिल्टर युक्त पानी देने, प्रधानमंत्री आवास हितग्राही को शेष राशि (राज्यांश) तत्काल प्रदान करने, छग सरकार की योजना गोधन में गोबर खरीदी बालोद शहर में चालू करने, छग सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना रोका-छेका का परिपालन बालोद शहर में नहीं हो रहा है। उसे व्यवस्थित करने, शहर में तालाबों की सफाई, गांधी भवन के दानदाताओं का शिलालेख गांधी भवन में लगाये जाने और जनता के उपयोग के लिए सुनिश्चित करने, सब्जी मार्केट रोड से हटाये जाने, राष्ट्रीय आजिविका मिशन के तहत बालोद शहर की महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार देने, बालोद शहर में विभिन्न वार्डों में बरसात का पानी नालियों में भर जाने से समस्या का निदान करने, वर्तमान नगर पालिका कार्यालय को अनेक दृष्टि से देखते हुए पुराने कलेक्ट्रेट में वर्तमान नवोदय विद्यालय को शिफ्टिंग करने, वन परिक्षेत्र कार्यालय को नगर पालिका बालोद में हस्थातरित करने, पूर्व संचालित सियान सदन को फिर से चालू करने, छग सरकार द्वारा गढ़ कलेवा को बंद किया गया है उसे फिर चालू करने की मांग शामिल है।

बहुत जल्द ही मांग पूरा करने का प्रयास करूंगा- विकास चोपड़ा
इस पूरे मामले में नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि ये लोग बालोद के भी लोग हैं। भले ही दूसरी पार्टी के लोग हैं। अगर उनको कोई समस्या है तो उसके समाधान के लिए उनकी समस्या को जानना भी बहुत जरुरी है। इसीलिए मुझे लगा क्यों ना मैं खुद वहाँ जाकर उनकी समस्या से अवगत हो जाऊ और उन्होंने मुझे ये ज्ञापन सौंपा हैं। और मैं इसको अध्ययन कर लेता हूं और रही बात मैं इस सम्बन्ध में कोई राजनीतिक बात नहीं बोलना चाहता। ये लोग मंच में बहुत सारी ऐसी बात बोल रहे हैं जो नहीं बोलनी चाहिए। पर खैर उनकी मांग है और बहुत जल्द ही मांग पूरा करने का प्रयास करूंगा। श्री चोपड़ा ने आगे कहा कि भाजपा के लोग पूरी तरह से लोगो को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। अभी लॉकडाउन के चक्कर में बहुत सारी मशीन है। वो बहुत लेट से आई था। इस कारण काम नहीं हो पाया। ये लोग धरना प्रदर्शन कर रहे अच्छी बात है। पर इस बात की तकलीफ मुझे जरूर है, की बालोदवासी होने के नाते जब इनकी सत्ता थी। इनकी सरकार थी। एक मांग पत्र भी ये लोग नहीं देखे। इस कारण से इसमें इतना विलम्ब हुआ और जैसे ही हमारी सरकार आई। वाटर ट्रीटमेंट का काम चालू हो गया। अभी डेम की सफाई हो रहीं है। उसमे भी हमारे सभापति योगराज भारती और हमारी नगर पालिका टीम लगातार काम कर रही है और आज से पानी भी साफ मिलना शुरू होगा।

Previous Post

Breaking: पानी से भरे 5 फ़ीट के सोखता गड्ढे में गिरने से 3 वर्षीय उमेश की मौत, रनचिरई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तवेरा की घटना

Next Post

बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार ने बढ़ाई : चंदन यादव

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां
छत्तीसगढ़

भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत
छत्तीसगढ़

आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी

by Niharika Shrivastava
July 3, 2022
रियल इस्टेट सेक्टर के उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण का महत्वपूर्ण फोरम है, अपीलेट ट्रिब्यूनल: मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़

रियल इस्टेट सेक्टर के उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण का महत्वपूर्ण फोरम है, अपीलेट ट्रिब्यूनल: मुख्यमंत्री

by Niharika Shrivastava
July 2, 2022
CM भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत
छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत

by Niharika Shrivastava
July 1, 2022
Next Post
भाजपाईयों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, तो वही नपाध्यक्ष विकास ने दिखाई उदारता, दिया संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने के परिचय, ज्ञापन लेने स्वयं पहुचे धरना स्थल…… देखे वीडियों-

बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार ने बढ़ाई : चंदन यादव

गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट की बेमेतरा में स्थापना के लिये प्रस्ताव आमंत्रित

गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट की बेमेतरा में स्थापना के लिये प्रस्ताव आमंत्रित

नगरीय प्रशासन मंत्री की पहल से विधानसभा आरंग में बह रही विकास की धारा

नगरीय प्रशासन मंत्री की पहल से विधानसभा आरंग में बह रही विकास की धारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Niharika Shrivastav

Mob No. - 7000986092

Email id - ghumtidunia@gmail.com

Address - Shriram Nagar , Phase 01, Street 6, Raipur (C.G.) Pin - 492001

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: बीजेपी की सातवीं लिस्ट जारी, 91 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, सभी मंत्रियों को टिकट

UP Election 2022: बीजेपी की सातवीं लिस्ट जारी, 91 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, सभी मंत्रियों को टिकट

January 28, 2022
राजनांदगांव जिले को मुख्यमंत्री ने दी सवा तीन करोड़ की सौगात

राजनांदगांव जिले को मुख्यमंत्री ने दी सवा तीन करोड़ की सौगात

September 10, 2021

कैटेगरी

खबरें और भी

स्मृति ईरानी नकवी के इस्तीफे के बाद बनीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय
देश-विदेश

स्मृति ईरानी नकवी के इस्तीफे के बाद बनीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय

July 6, 2022
टीम इंडिया से मिटा नामोनिशान इन 3 बड़े खिलाड़ियों का, अब आखिरी रास्ता संन्यास लेना ही
खेल

टीम इंडिया से मिटा नामोनिशान इन 3 बड़े खिलाड़ियों का, अब आखिरी रास्ता संन्यास लेना ही

July 6, 2022
आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा
मनोरंजन

आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा

July 6, 2022
एक और बड़ी सरकारी कंपनी रतन टाटा के हाथों बिकी, बदल गई किस्मत, खुलने को तैयार 2 साल बाद
व्यापार

एक और बड़ी सरकारी कंपनी रतन टाटा के हाथों बिकी, बदल गई किस्मत, खुलने को तैयार 2 साल बाद

July 6, 2022
बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित
देश-विदेश

बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित

July 6, 2022
PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा
देश-विदेश

PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

July 6, 2022

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia