Wednesday, July 6, 2022
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

विशाल मानव निर्मित जंगल नंदिनी की खाली पड़ी माइंस में बनेगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बनाया गया प्रस्ताव

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
July 13, 2021
in छत्तीसगढ़
विशाल मानव निर्मित जंगल नंदिनी की खाली पड़ी माइंस में बनेगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बनाया गया प्रस्ताव
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

By: मुकेश शर्मा

  • डीएमएफ से भी दी गई राशि
  • 885 एकड़ क्षेत्रफल में लगाए जाएंगे 80 हजार से अधिक पौधे
  • पर्यावरण के पुनः संरक्षण अथवा इकोलॉजिकल रीस्टोरेशन के लिए बनेगा नजीर, किस तरह से खनन आधारित प्रोजेक्ट को नेचुरल हैबिटेट के रूप में बदला जा सकता है इसका होगा अनुकरणीय उदाहरण

दुर्ग : देश में पर्यावरण की मानव निर्मित विशाल धरोहर दुर्ग जिले में बनने वाली है। नंदिनी की खाली पड़ी खदानों की जमीनों में यह 885 एकड़ क्षेत्र में यह प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है। 3 सालों में यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से तैयार होगा। लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इसके लिए डीएमएफ तथा अन्य मदों से राशि ली गई है। पर्यावरण संरक्षण के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। यह प्रोजेक्ट देश दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत करेगा कि किस तरह से निष्प्रयोज्य माइंस एरिया को नेचुरल हैबिटैट के बड़े उदाहरण के रूप में बदला जा सकता है।
इस प्रोजेक्ट के बनने से नंदिनी क्षेत्र का प्राकृतिक बहुत समृद्ध होगा और पर्यावरण के क्षेत्र में यह छत्तीसगढ़ ही नहीं देश की भी सबसे बड़ी धरोहर साबित होगा। उल्लेखनीय है कि 17 किलोमीटर क्षेत्र में फैले नंदिनी के जंगल में पहले ही सागौन और आंवले के बहुत सारे वृक्ष मौजूद हैं। अब खाली पड़ी जगह में 80,000 अन्य पौधे लगाने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए डीएमएफ से राशि भी स्वीकृत कर ली गई है आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएफओ धम्मशील गणवीर ने विस्तार से प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि 80,000 पौधों के लगाने के पश्चात 3 साल में यह क्षेत्र पूरी तरह जंगल के रूप में विकसित हो जाएगा। यहां पर विविध प्रजाति के पौधे लगने की वजह से यहां का प्राकृतिक परिवेश बेहद समृद्ध होगा। श्री गणवीर ने बताया कि यहां पर पीपल, बरगद जैसे पेड़ लगाए जाएंगे जिनकी उम्र काफी अधिक होती है साथ ही हर्रा, बेहड़ा, महुवा जैसे औषधि पेड़ भी लगाए जाएंगे
पक्षियों के लिए होगा आदर्श रहवास- श्री गणवीर ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट को इस तरह से विकसित किया गया है कि यह पक्षियों के लिए भी आदर्श रहवास बन पाए तथा पक्षियों के पार्क के रूप में विकसित हो पाए। यहां पर एक बहुत बड़ा वेटलैंड है जहां पर पहले ही विसलिंग डक्स, ओपन बिल स्टार्कआदि लक्षित किए गए हैं यहां झील को तथा नजदीकी परिवेश को पक्षियों के ब्रीडिंग ग्राउंड के रूप में विकसित किया जाएगा।
इको टूरिज्म का होगा विकास- इसके साथ ही इस मानव निर्मित जंगल में घूमने के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी। इसके लिए भी आवश्यक कार्य योजना बनाई जा रही है ताकि यह छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु देश के सबसे बेहतरीन घूमने की जगह में शामिल हो सके।
साल पौधों का होगा प्लांटेशन- मानव निर्मित जंगल में साल पौधों का भी प्लांटेशन होगा। इसके पहले अभी तक साल पौधों का संकेंद्रण बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में ही रहा है। पहली बार इस तरह का प्रयोग क्षेत्र में होगा। कलेक्टर ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरा प्रोजेक्ट नेचुरल हैबिटेट को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से बेहद अहम साबित होगा तथा यह प्रोजेक्ट इस बात को इंगित करेगा कि किस तरह से इकोलॉजिकल रीस्टोरेशन या पर्यावरण के पुनर संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया जा सकता है। यह बेहतरीन नजीर देश के सामने और दुनिया के सामने रखेगा।

Previous Post

शहीद जवानों को जोगी युवा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया कोटवार भवन का लोकार्पण

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
छत्तीसगढ़

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
छत्तीसगढ़

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां
छत्तीसगढ़

भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत
छत्तीसगढ़

आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
Next Post
नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया कोटवार भवन का लोकार्पण

नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया कोटवार भवन का लोकार्पण

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने ग्राम झांकी में आंगनबाड़ी केन्द्र और मोहल्ला क्लास का किया निरीक्षण

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने ग्राम झांकी में आंगनबाड़ी केन्द्र और मोहल्ला क्लास का किया निरीक्षण

खाद्यमंत्री प्रवासी श्रमिकों के लिए आयोजित जनता का फैसला कार्यक्रम में हुए शामिल

खाद्यमंत्री प्रवासी श्रमिकों के लिए आयोजित जनता का फैसला कार्यक्रम में हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Niharika Shrivastav

Mob No. - 7000986092

Email id - ghumtidunia@gmail.com

Address - Shriram Nagar , Phase 01, Street 6, Raipur (C.G.) Pin - 492001

ये भी पढ़ें

अवाम-ए-हिन्द ने अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नशामुक्ति एवं मादक पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हुए प्रशासन से मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने की मांग की

अवाम-ए-हिन्द ने अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नशामुक्ति एवं मादक पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हुए प्रशासन से मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने की मांग की

June 26, 2020
सूरत के कोसांबा में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत

सूरत के कोसांबा में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत

January 19, 2021

कैटेगरी

खबरें और भी

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
छत्तीसगढ़

ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में मंत्री अनिला भेंड़िया ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

July 6, 2022
मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
छत्तीसगढ़

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भोथापारा आश्रम के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

July 6, 2022
नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन ने करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

July 6, 2022
स्मृति ईरानी नकवी के इस्तीफे के बाद बनीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय
देश-विदेश

स्मृति ईरानी नकवी के इस्तीफे के बाद बनीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय

July 6, 2022
टीम इंडिया से मिटा नामोनिशान इन 3 बड़े खिलाड़ियों का, अब आखिरी रास्ता संन्यास लेना ही
खेल

टीम इंडिया से मिटा नामोनिशान इन 3 बड़े खिलाड़ियों का, अब आखिरी रास्ता संन्यास लेना ही

July 6, 2022
आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा
मनोरंजन

आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा

July 6, 2022

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia