By: रवि भूतड़ा
बालोद: जिले भर में आज से लगभग 300 बसों के पहिए थम गए हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। किराये में 40 प्रतिशत की वृद्धि और आई फार्म के नियम को समाप्त करने जिले के बस संचालकों ने प्रदेश नेतृत्त्व के आव्हान पर बसों को बंद किया हैं।
प्रतिदिन हज़ारों यात्री सफर करते हैं। सुबह से मंजिल तक जाने के इंतज़ार में यात्री बैठै है। बस बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बसों का संचालन नहीं होने से ऑटो संचालक यात्रियों से मनमाने ढंग से किराया वसूल कर उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं।

बालोद से धमतरी, दल्लीराजहरा, राजनांदगांव, दुर्ग की तरफ व उधर से आने-जाने वाले बसे बंद पूरी तरह बंद हैं। आपको बता दे कि जिले में 130 से अधिक बसें है तो वही 150 से अधिक बसे धमतरी, दुर्ग व राजनांदगांव की ओर से आवाजाही होती है। जिसमें रोजाना हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। बसों के पहिये थमने से आवाजाही के लिए कोई साधन नही मिलने से यात्रीगण बस स्टैंड व प्रमुख चौक चौराहों में भटकते नज़र आये।