BY: RAVI BHUTDA
बालोद: जरूरी नही की किसी भी त्यौहार या विशेष पर्व को बेहिसाब खर्च कर धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ ही मनाया जाए। सादगी पूर्ण तरीके से और जरूरतमंदो लोगों की मदद करते हुए भी उस विशेष दिन को सेलीब्रेट किया जा सकता हैं। ऐसा ही एक नजारा तब देखने मिला, जब बालोद तहसीलदार श्रीमती रश्मि वर्मा और पीएमजीएसवाई के ईई सुनील नामदेव ने अपने 2 वर्षीय बेटे श्रीहन नामदेव का जन्मदिन समाज को एक खूबसूरत संदेश देते हुए बड़े ही सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। तहसीलदार श्रीमती रश्मि वर्मा अपने माता-पिता व पति सुनील नामदेव एवं अन्य परिवारजनों के साथ बालोद शहर स्त्तिथ वृद्धाश्रम पहुचे। जहां श्रीहन के जन्मदिन के अवसर पर सभी ने आश्रम में मौजूद लोगों को कपड़े एवं अन्य जरूरत की सामाग्री वितिरित किये। यह देख आश्रम में मौजूद सभी लोगो का ख़ुशी का ठिकाना नही रहा। सभी लोगो ने श्रीहन नामदेव को प्यार और आशीर्वाद दिया। यह नजारा देख वहां मौजूद अन्य लोगो ने कहा कि अगर हम अपने विशेष दिनों में बेफिजूल का खर्च न कर जरूरतमंदों की मदद कर उनकी सेवा करे। इससे उनकी मदद के साथ हमे भी सुखद अनुभव प्राप्त होगा।