Wednesday, July 6, 2022
Ghumti Dunia
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

आज के बच्चे कल के भविष्य इसलिए इन्हें सुपोषित बनाना आवश्यक: नगरीय प्रशासन मंत्री

Niharika Shrivastava by Niharika Shrivastava
July 10, 2021
in छत्तीसगढ़
आज के बच्चे कल के भविष्य इसलिए इन्हें सुपोषित बनाना आवश्यक: नगरीय प्रशासन मंत्री
Share on WhatsappShare on Facebook

खबरें और भी

भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां

आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी

By: प्रभास मिश्रा

  • डॉ शिवकुमार डहरिया वजन त्यौहार कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखंड के ग्राम कुकरा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित वजन त्यौहार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहाँ बच्चों का वजन कराया और किशोरी बालिकाओं को सुपोषण किट सहित अन्य सामग्री बांटी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि जिस तरह मजबूत भवन बनाने के लिए मजबूत नीव तैयार की जाती है, उसी तरह देश का बेहतर भविष्य तैयार करने के लिए सबसे पहले स्वस्थ और सुपोषित बच्चे तैयार किया जाना जरूरी है। आज के बच्चे ही कल के भविष्य है, इसलिए इन्हें स्वस्थ और सुपोषित बनाने में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी ग्रामीणों को वजन त्यौहार के विषय में बताते हुए अपने घर और आसपास के बच्चों का वजन कराने की अपील की।
मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि बच्चों के पोषण स्तर के आंकलन के लिए वजन करना आवश्यक होता है। वजन कराने से बच्चों के विकास की सही जानकारी मिल पाती है। उन्होंने अभिभावकों से कहा है कि बच्चों के सुपोषण पर विशेष ध्यान दें और उन्हें पौष्टिक आहार जरूर दें। पौष्टिक आहार से बच्चों में शारिरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि उम्र के साथ बच्चों के विकास का पता लगाने उसकी ऊंचाई और वजन लिया जाता है। इससे सुपोषण और कुपोषण की जानकारी मिल पाती है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में एनीमिया से पीड़ित महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए भी योजनाएं चलाई जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को सुपोषित बनाने के लिए लगातार पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। विगत ढाई साल में प्रदेश के अधिकांश जिलों में कुपोषण की दर में कमी आई है। दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में भी सुपोषण का स्तर बढ़ा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर वजन त्यौहार में शामिल होने का आग्रह भी किया। मंत्री डॉ डहरिया ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चिन्हित किशोरी बालिकाओं और बच्चों को सुपोषण किट तथा स्वच्छता सामग्री भी वितरित किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू, कोमल साहू सहित जिला और जनपद पंचायत के सदस्य, विभाग के अधिकारी कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका सहित बच्चों के साथ उनकी माताएं उपस्थित थीं।

Previous Post

आरंग विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया करेंगे विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

Next Post

झूठा श्रेय लेकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है भाजपा: गिरीश दुबे

Niharika Shrivastava

Niharika Shrivastava

Related Posts

भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां
छत्तीसगढ़

भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत
छत्तीसगढ़

आज गोबर बेचकर मजबूत बना रहे हैं घर, कभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को बनाते थे मजबूत

by Niharika Shrivastava
July 6, 2022
Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़

Big News……..पूरा पढ़िए और जानिए योजना के नाम पर कैसे किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी

by Niharika Shrivastava
July 3, 2022
रियल इस्टेट सेक्टर के उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण का महत्वपूर्ण फोरम है, अपीलेट ट्रिब्यूनल: मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़

रियल इस्टेट सेक्टर के उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण का महत्वपूर्ण फोरम है, अपीलेट ट्रिब्यूनल: मुख्यमंत्री

by Niharika Shrivastava
July 2, 2022
CM भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत
छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत

by Niharika Shrivastava
July 1, 2022
Next Post
झूठा श्रेय लेकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है भाजपा: गिरीश दुबे

झूठा श्रेय लेकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है भाजपा: गिरीश दुबे

कांग्रेस ने कोरोना से प्रभावित परिवारो की आर्थिक सहायता की: गिरीश दुबे

कांग्रेस ने कोरोना से प्रभावित परिवारो की आर्थिक सहायता की: गिरीश दुबे

सीएम योगी का बढ़ेगा और रुतबा: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा का कब्जा, 648 सीटें जीतीं

सीएम योगी का बढ़ेगा और रुतबा: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा का कब्जा, 648 सीटें जीतीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपर्क

Ghumti Dunia

Editor - Niharika Shrivastav

Mob No. - 7000986092

Email id - ghumtidunia@gmail.com

Address - Shriram Nagar , Phase 01, Street 6, Raipur (C.G.) Pin - 492001

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री शिक्षक दिवस पर कल ‘शिक्षा मड़ई‘ में होंगे शामिल

सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं फिर चाहे वो मेरे 86 साल के पिता ही क्यों न हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

September 5, 2021
हाई इम्पेक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना की वेबसाइट का शुभारंभ

हाई इम्पेक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना की वेबसाइट का शुभारंभ

August 7, 2021

कैटेगरी

खबरें और भी

टीम इंडिया से मिटा नामोनिशान इन 3 बड़े खिलाड़ियों का, अब आखिरी रास्ता संन्यास लेना ही
खेल

टीम इंडिया से मिटा नामोनिशान इन 3 बड़े खिलाड़ियों का, अब आखिरी रास्ता संन्यास लेना ही

July 6, 2022
आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा
मनोरंजन

आलिया भट्ट की जिंदगी कपूर खानदान की बहू बनकर कितनी बदली, करण के शो में किया खुलासा

July 6, 2022
एक और बड़ी सरकारी कंपनी रतन टाटा के हाथों बिकी, बदल गई किस्मत, खुलने को तैयार 2 साल बाद
व्यापार

एक और बड़ी सरकारी कंपनी रतन टाटा के हाथों बिकी, बदल गई किस्मत, खुलने को तैयार 2 साल बाद

July 6, 2022
बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित
देश-विदेश

बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा प्लेन का इंजन फेल, सभी यात्री सुरक्षित

July 6, 2022
PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा
देश-विदेश

PM मोदी से मिलकर मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

July 6, 2022
भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां
छत्तीसगढ़

भास्कर दुबे ने शुभकामनाओं सहित शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को बांटे स्टडी कीट एवं मिठाईयां

July 6, 2022

© 2020 Ghumti Dunia

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

© 2020 Ghumti Dunia