रायपुर : कोरोना वेक्सीन की अधिकृत कम्पनियों ने हाल ही में अपना मूल्य निर्धारित किया है जिसमें कोवेक्सीन की क़ीमत 150, 600 ,1200 एवं कोविशिल्ड ने 15,400,600 रु तय किया। जिसको लेकर आज शहर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माजपा नेताओ के समस्त पदाधिकारियों के घर जाकर उन्हें गुलाब का फ़ुल भेंट किया। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के प्रतिरूप को गुलाब भेंट किया और कहाँ की केंद्र सरकार द्वारा यह पुरी तरह सरासर लुट है।दवा मूल्य नियंत्रण प्रवधानो के तहत मोदी सरकार वेक्सीन की न्यूनतम दरे तय कर सकती है। लेकिन एसा ना कर के केंद्र सरकार इस आपदा मे व्यापार कर रही है।
