BY: रवि भूतड़ा
बालोद: कोरोना संक्रमण के वर्तमान परिस्थिति से निपटने में छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है। इस निकम्मी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आव्हान पर शनिवार को एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। जिसमे सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिए। इस धरना में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष केसी पवार, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी जिला एवं मंडल के समस्त कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर शामिल हुए। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश सरकार को पूरी तरह विफल बताया। सरकार के 13 मंत्रियों को कोरोना योद्धा बताकर अखबारों में व शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर प्रचारित किया गया। आज के इस विकट परिस्थिति में यह सभी कोरोना योद्धा मंत्री लापता हो गए हैं। प्रदेश में भयावह की स्थिति बनी हुई है। अस्पतालों में ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर की कमी रेमडिशिविर की कालाबाजारी हो रही है तथा कचरा वाहन में शव को ले जाया जा रहा है। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। वहीं किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हेल्पडेस्क के माध्यम से आम जनों के बीच जाकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वह अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उपरोक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी अनिल साहू ने दी।