BY: मुज़्ज़म्मिल खान, ब्यूरोचीफ-राजनांदगांव
- विकास जमीनी धरातल से गायब, जन्मदिन एवं बयानबाजी में मस्त हैं खुज्जी विधान सभा के कांग्रेसी: रविन्द्र वैष्णव
राजनांदगांव: भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव ने काग्रेंसी नेताओं के ऊपर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर 2 वर्ष में क्षेत्र का विकास हो गया है तो पूर्व में दस साल तक आपके ही पार्टी के कांग्रेसी विधायक जो थे क्या वो नकारा थे? काग्रेंसी नेता उलूल-जुलूल बयानबाजी कर अपनी फजीहत कर रहे हैं। श्री वैष्णव ने कहा कि कोविड महामारी संकट के समय में जन्मदिन मनाया जा रहा है, नेताओं का जमावड़ा लगाया जा रहा है। नियम कायदों की धज्जियां कौन उडा रहा है? जनता भलि-भांति जानती है। कोविड संक्रमण में प्रदेश का बुरा हाल है। जीवन रक्षक दवाई का इंतजाम नही है। उसके बावजूद कांग्रेसी नेता जन्मदिन पर ताम-झाम कर क्या दिखाना चाहते थे? बीते दो वर्ष में विकास जमीनी धरातल पर कही दिखाई नही दे रहा है। बल्कि नेताओं का विकास जरुर हुआ है। श्री वैष्णव ने कहा कि क्या लोकप्रियता का पैमाना काग्रेंसी नेता तय करेगें? लोकप्रियता का पैमाना जनता तय करेगी। जिस लोक-लुभावन घोषणा से चुनाव जीते थे, एक भी वादा पूरा नही हुआ। झूठ फरेब प्रपंच की राजनीती अधिक दिन तक नही चलती। श्री वैष्णव ने कहा भाजपा कोविड नियमों के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन की पक्षधर है। रही बात भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कि तो 6 अप्रेल को प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा के निर्देश के तहत स्थापना दिवस का आयोजन बूथ स्तर पर कोविड नियमों के अनुसार किया गया है। साथ ही प्रदेश के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, माननीय सांसद संतोष पाण्डेय जिला कलेक्टर के साथ बैठक कर हालातो की जानकारी ली गई। साथ ही प्रदेश के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी कि द्वारा कोरोना पीडित मरीजों को तत्काल अपने विधायक कार्यालय में सेंटर खोलकर आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई। जिसके विपरीत कोविड नियमों का काग्रेंसी नेता खुद अनुसरण नही कर रहे है। कोविड संक्रमण के कारण जनता में आक्रोश पनपते जा रहा है। पुरे प्रदेश का कोविड से हाल बेहाल है। प्रदेश के नम्बर टू और माननीय स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंह के आगमन में उमडी भीड ने क्या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया है? अगर उमडी भीड से संक्रमण फैलेगा तो उसका जवाबदेह कौन होगा? कोविड संक्रमण सबसे अधिक छतीसगढ़ में फैला हुआ है। इस संक्रमण से आम जनता की रक्षा कैसे की जाए, इसकी सोच कही दिखाई नही दे रही है। पुरे प्रदेश में जीवन रक्षक दवाई इजेक्शन का टोटा पडा हुआ है। हालत बेकाबू होते जा रहे है। आज इसका परिणाम है कि एकबार फिर लॉकडाऊन करना पडा है। रोजमर्रा जीवन यापन करने वालों का इस लॉक डाऊन में कैसे उनके परिवार का भरण पोषण होगा। सरकार की सोच इसके प्रति दिखाई नही दे रही है। काग्रेंसी नेताओं को श्री वैष्णव ने नसीहत देते हुए कहा- जन्मदिन मनाना न्याय संगत नहीं है। इस कोरोना महामारी के समय में उलूल-जूलूल बयानबाजी छोड़कर महामारी में गरीब दुखी पीड़ितों कि मदद के बारे में सोचें।

भाजपा नेताओं में संस्कारों की कमी
मेरे द्वारा किसी प्रकार के जन्मदिन पार्टी का आयोजन नहीं किया गया था, ना किसी को फ़ोन करके और ना ही आमंत्रण कार्ड देकर बुलाया गया था। माननीय स्वास्थ मंत्री टी. एस. सिंह जी से हमारे परिवारिक सम्बन्ध हैं। वो स्वयं मुझे बधाई देने के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने मेरे घर पर भोजन किया है। घर आये मेहमान को चाय और भोजन कराना ये हमारे संस्कारों में है। यह संस्कार भाजपा के नेताओं को भी सीखना चाहिए।
श्रीमती छन्नी चंदू साहू, विधायक, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र