BY: RAVI BHUTDA
बालोद: जिले में लॉक डाउन का व्यापक असर देखने को मिल रहा हैं। जिले के हर प्रमुख चौक-चौराहों मे पुलिस बल की तैनाती की गई हैं। जो घरों से बेवजह बाहर निकलने वालों पर नजर रख रहे हैं।। जिले में लॉकडाउन की पहली सुबह से ही पुलिस बल की तैनाती है। लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस की लगभग 500 जवान जिले के हर कोने मे तैनात किये गया है। जो लोगों की प्रत्येक तरह की गतिविधियों पर नजर रखें हुए है। जो बालोद नगर सहित जिले के ग्रामीण अंचलो मे अपना कार्य करते नजर आ रहें है। लॉकडाउन का उलंघन करने वालों पर कार्यवाही की का रही हैं। जिले मे लॉकडाउन के बाद भी जानबूझकर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिले के सीमावर्ती इलाकों को भी सील किया गया है। 10 चेकपोस्ट बनाये गए हैं। जहाँ पर पुलिस विभाग द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जो लोगों की पूर्ण जानकारी के बाद ही लोगों को आने जाने के लिए छोड़ रहें है। जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में 10 चेक पोस्ट बनाये गए तो वही जिले के अंदर प्रमुख चौक चौराहों में 30 प्वाइंट बनाये गए हैं। जहां पुलिस व ट्रैफिक के जवान तैनात हैं। पेट्रोलिंग पार्टी के अलावा बालोद, गुंडरदेही, दल्लीराजहरा, गुरूर, डौंडीलोहारा एवं डौंडी थानों में 10-10 अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। ग्रामीण अंचलों में कोतवालों की भी ड्यूटी लगाई गई हैं.
24 घँटे पुलिस बल की तैनाती: दिनेश सिन्हा
डीएसपी दिनेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा प्रॉपर दुरूस्त व्यवस्था इख्तियार किया गया हैं। बालोद जिले में विभिन्न जिलों के बॉर्डर सरहदी पॉइंट हैं। वहां पर 10 चेकपोस्ट तैयार किया गया है। जवानों की तैनाती की गई हैं। जिले में प्रवेश करने वाले लोगों को प्रॉपर पास और उनके वैलिड रिजन बताने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा हैं। साथ ही इसके अलावा 40 फिक्स्ड ड्यूटी पॉइंट तैयार किये गए हैं। जहाँ पर 24 घंटे हमारे पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा 22 पेट्रोलिंग पार्टी तैयार किया गया है। जो जिले भर में घूमकर प्रॉपर एनाउंसमेंट के साथ लॉकडाउन के जो निर्देश हैं। उसके परिपालन के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही साथ उन्हें इसके बारे में बताया जा रहा है और लॉकडाउन का पालन करवाना सुनिश्चित किया जा रहा है।



